Orry क्यों चेस्ट पर हाथ रखकर देते हैं पोज? रणवीर सिंह ने खोला राज, कहा-'जब वह छूता है तो मतलब...'

Ranveer Singh And Orry: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। ओरी लगभग हर बड़े सेलेब्स के साथ पोज देते हैं। जिसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यहां तक कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में वह पॉप स्टार रिहाना के साथ भी पोज देते हुए नजर आए।

बॉलीवुड में ओरी भले ही सभी सितारों के खास दोस्त हैं लेकिन बहुत से लोग आज भी नहीं जानते कि आखिर वह क्या करते हैं। यहां तक कि, ओरी जिन सेलिब्रिटीज के साथ उठते-बैठते हैं उनको भी इस बात की जानकारी नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में ओरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनसे रणवीर सिंह मस्ती की और साथ ही उनका परिचय भी दिया।

Ranveer Singh

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मजाक उड़ाते हुए नजर आए। रणवीर सिंह ओरी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, 'देवियों और सज्जनों, यह ओरी है। मुझे आज तक नहीं पता कि वह क्या करता है।' तभी अर्जुन कपूर कहते हैं कि ओरी लिवर हैं। ये सुनकर रणवीर सिंह की हंसी छूट जाती है।

इसके बाद वीडियो में आगे बताया कि आखिर क्यों ओरी छाती पर हाथ रखकर पोज देते हैं। एक्टर ने कहा, 'ओरी एक केस स्टडी है, लेकिन अगर ओरी छाती पर हाथ रखकर छूता है तो इसका मतलब है कि आपको ओरी ने मंजूरी दे दी है। अगर नहीं, तो अभी भी आपको और काम करने की जरूरत है। क्या मैं सही कह रहा हूं ओरी?' इसके बाद ओरी कहते हैं कि, "हां और जितना अधिक टच होगा, आप उतने ही अधिक प्रासंगिक होंगे।"

वीडियो के अंत में ओरी ने बताया कि सेलेब्स के साथ सिग्नेचर पोज देने की आखिर क्या स्कोरिंग है। उन्होंने कहा कि 'अगर हाथ चेस्ट के ऊपर होता है तो सेलिब्रिटी 'ए 10' है।' अब ओरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार फनी रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+