रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें? एक्टर की टीम ने किया खुलासा, बताई असली वजह

Ranveer Singh Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाले हैं। कपल के घर इस साल नन्हा मेहमान आन वाला है। कपल ने फिलहाल काम से ब्रेक लिया है और दोनों बेबीमून पर गए हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने अचानक इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें हटा दी।

दीपिका पादुकोण एक तरफ इन दिनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम से सारी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

Deepika Padukone

रणवीर सिंह के फोटो हटाने के बाद दोनों के बीच तकरार की खबरें सामने आने लगी। जबकि दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की कोई तस्वीर डिलीट नहीं की। इन सबके बीच अब रणवीर सिंह की टीम ने बयान जारी किया है और बताया है कि दोनों के बीच फिलहाल सब कुछ ठीक है। साथ ही एक्टर के फोटो हटाने के पीछे वजह बताई है।

रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रणवीर सिंह की टीम ने कहा कि 'यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरें ही नहीं साल 2023 से पहले की सभी फोटोज हटाई नहीं आर्काइव की है। हालांकि दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर अभी भी उनकी शादी की तस्वीरें मौजूद हैं।'

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों की शादी साउथ के रीति-रिवाजों से हुई थी। इस शादी में दोनों के खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। अब शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस साल सितंबर में कपल उसका स्वागत करेंगे। बता दें, कुछ साल पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें भी आर्काइव की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+