रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद के कपड़ों का उड़ाया मजाक, कटआउट ड्रेसेज को लेकर करण जौहर ने कही ये बड़ी बात

रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद की कटआउट ड्रेसेज की बात करते हुए उन्हें सोशल मीडिया का 'फैशन आइकॉन' कहकर पुकारा। वहीं इस बात पर शो के होस्ट करण जौहर ने उर्फी का खूब मजाक उड़ाया।

मुंबई, 8 जुलाईः कॉफी विद करण के 7वें सीजन की शुरुआत होते ही बॉलीवुड से जुड़ी कई तरह की बातें सामेन आने लगी हैं। आपको बता दें कि कॉफी विद करण के 7वें सीजन के पहले एपिसोड में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लीड हीरो रणवीर सिंह और लीड हीरोइन आलिया भट्ट मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो की शुरुआत काफी अच्छे तरीके से हुई। इस शो के पहले दिन दोनों एक्टर्स ने अपनी पसर्नल लाइफ के बहुत सारे राज खोले। इन खुलासों के बारे में शायद ही अब तक कोई जानता होगा। इस दौरान शो में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का भी जिक्र किया गया। यूनिक फैशन स्टाइल को फॉलो करने वाले रणवीर सिंह ने उर्फी को 'फैशन आइकॉन' कहकर पुकारा।

रणवीर सिंह ने खोला सुहागरात का राज

रणवीर सिंह ने खोला सुहागरात का राज

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण शो के 7वें सीजन के पहले एपिसोड में अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को सामने रखा। इन बातों में उनकी सेक्स लाइफ से लेकर सुहागरात तक की बातें शामिल थीं। वहीं रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद के बारे में भी कई बाते कहीं। रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद की कटआउट ड्रेसेज की बात करते हुए उन्हें सोशल मीडिया का 'फैशन आइकॉन' कहकर पुकारा। वहीं इस बात पर शो के होस्ट करण जौहर ने उर्फी का खूब मजाक उड़ाया।

शो में उर्फी जावेद की हुई चर्चा

शो में उर्फी जावेद की हुई चर्चा

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेस के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके अजीब फैशन सेंस को लेकर लोग चर्चाएं करने में व्यस्त रहते हैं। यही कारण है कि कॉफी विद करण के 7वें सीजन के पहले एपिसोड में ही में उर्फी के नाम की चर्चा हो गई। हाल ही में हॉलीवुड डिजाइनर हैरिस रीड द्वारा सराहना किए जाने के बाद, एक्ट्रेस की सार्टोरियल पसंद पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा किसी का ध्यान नहीं गया।

उर्फी के ड्रेसेस का उड़ाया गया मजाक

उर्फी के ड्रेसेस का उड़ाया गया मजाक

दरअसल शो में एक फन सेगमेंट के दौरान करण जौहर ने रणवीर सिंह से सवाल किया कि किस सेलेब ने किसी आउटफिट को बहुत जल्दी रिपीट किया है? इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने बिंदास अंदाज में उर्फी जावेद का नाम ले लिया। उर्फी का नाम सुनते ही करण हंसने लगे और आलिया भी शॉक्ड रह गईं। शो के वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया कहती हैं- ये उसका बुरा सपना होगा? फिर रणवीर कहते हैं- हां उर्फी नई फैशन आइकॉन हैं। करण जौहर ने रणवीर को सेफ गार्ड करते हुए कहा- उर्फी के हर वक्त नए कट्स होते हैं। ऐसा कहकर सबने उर्फी का जमकर मजाका उड़ाया।

हैरिस रीड ने की थी उर्फी की तारीफ

हैरिस रीड ने की थी उर्फी की तारीफ

जानकारी के अनुसार बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में छाईं उर्फी जावेद, अपने अजीबोगरीब ड्रेसेस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहीत हैं। हाल ही में फेमस इंटरनेशनल डिजाइनर हैरिस रीड द्वारा तारीफ किए जाने से लेकर साल के सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किए गए एशियाई लोगों में से एक होने तक, उर्फी अपनी उपस्थिति का एहसास लगातार लोगों को करा रही हैं।

ट्रेंड में आए कटआउट ड्रेसेज

ट्रेंड में आए कटआउट ड्रेसेज

अपने अतरंगी और रिवीलिंग ड्रेसेज के कारण उर्फी बॉलीवुड सेलेब्स के गॉसिप्स का हिस्सा बन रही हैं। अजीब कटआउट ड्रेसेज का ट्रेंड उर्फी की बदौलत एक बार फिर से शुरू हुआ है। हालांकि कई बार वह अपने इस तरह के अजीब फैशन सेंस के चलते लोगों के बीच ट्रोल हा जाती हैं पर इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+