रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट कराकर फंस गए, मुंबई पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई, अब लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट कराकर फंस गए, मुंबई पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई, अब लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

मुंबई, 26 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने 'महिलाओं की भावनाओं को आहत' करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है और इसको लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया है। अब मुंबई पुलिस के इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद रणवीर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

इन धराओं में मुंबई पुलिस ने रणवीर पर दर्ज किया केस

इन धराओं में मुंबई पुलिस ने रणवीर पर दर्ज किया केस

रणवीर सिंह पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509, 292 और 294 और आईटी अधिनियम की धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। रणवीर सिंह के खिलाफ मंगलवार को चेंबूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पूर्वी मुंबई उपनगर में स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी और एक महिला वकील द्वारा चेंबूर पुलिस स्टेशन में अलग से शिकायत आवेदन प्रस्तुत किए गए थे।

शिकायत दर्ज करवाने वालों ने क्या कहा?

शिकायत दर्ज करवाने वालों ने क्या कहा?

एनजीओ के पदाधिकारी ने कहा कि रणवीर सिंह ने आम तौर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है और अपनी तस्वीरों के माध्यम से उनके शील का अपमान किया है। वकील द्वारा दायर आवेदन में 'जयेशभाई जोरदार' स्टार रणवीर के खिलाफ महिलाओं का शील भंग करने के इरादे के आरोप में मामला दर्ज करने की भी मांग की गई। उनका कहना है कि ऐसी तस्वीरों को देख को महिलाओं को शर्म आएगी। इस तस्वीर को ट्विटर से हटाने की मांग की जा रही है।

PAPER मैगजीन ने किया था रणवीर का फोटोशूट

PAPER मैगजीन ने किया था रणवीर का फोटोशूट

PAPER मैगजीन ने रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट की थी। तस्वीरों में रणवीर सिंह सिर्फ एक अंडरवियर में दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कुछ भी नहीं पहना है...उस फोटो में वह तुर्की गलीचा पर पोज दे रहे हैं। उनका फोटोशूट बर्ट रेनॉल्ड्स से प्रेरित था, जिन्होंने कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका के लिए इसी तरह का न्यूज फोटोशूट किया था।

कई लोगों से मिली तारीफ, कईयों ने की आलोचना

कई लोगों से मिली तारीफ, कईयों ने की आलोचना

जहां कई लोगों ने रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के लिए उनकी प्रशंसा की है, वहीं सोशल मीडिया के कुछ वर्गों ने उनकी आलोचना भी की। सपोर्ट और आलोचनाओं के बीच अब रणवीर सिंह के ऊपर एफआईआर की गई है।

'उनकी मर्जी, उनका सोशल मीडिया, वो जो चाहे वो करें...'

'उनकी मर्जी, उनका सोशल मीडिया, वो जो चाहे वो करें...'

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके करीबी अर्जुन कपूर ने कहा था, "आपको वैसा ही होना चाहिए, जैसा आप होते हैं। मुझे नहीं लगता कि रणवीर सिंह ने कभी भी किसी और के लिए कुछ किया है। वह कभी दिखावा नहीं करते हैं। जब काम में होता है तो, एनर्जी से भरा हुआ होता है, मस्ती करता है। वो उनके व्यक्तित्व की अच्छी बात है। उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है, वो जो चाहे वो करें। उन्हे सही लगता है इस वक्त वह जैसा बनना चाहता है वैसा ही होना चाहिए। वह अपनी बॉडी पर गर्व करते हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए। वास्तव में वो हम सभी के पसंदीदा हैं और उन्होंने हमें फिल्मों में बहुत कुछ दिया है, इसलिए हमें उन्हें केवल प्यार देना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+