क्या अब दीपिका-रणवीर कभी भी दे सकते हैं खुशखबरी? एक्टर ने बताई अपनी फ्यूचर प्लानिंग

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोंकणी समुदाय के सम्‍मेलन का ह‍िस्‍सा लिया। इस दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि आखिर इन दिनों कोंकणी भाषा क्यों सीख रहे हैं।

मुंबई, 5 जुलाई: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएं तेज हो रही हैं कि आखिर ये दोनों कब फैंस को गुड न्यूज सुनाने वाले हैं। अब इसी को लेकर हाल ही में रणवीर सिंह ने कोंकणी समुदाय के सम्‍मेलन के दौरान कुछ ऐसी दिलचस्प बातें साझा की। जिसको जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

रणवीर-दीपिका देने वाले हैें गुड न्यूज

रणवीर-दीपिका देने वाले हैें गुड न्यूज

बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लगभग 4 साल हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब फैंस को इंतजार है कि दोनों कोई गुड न्यूज दें। लेकिन क्या फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है? जी हां रणवीर सिंह ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग को लेकर संकेत दिए हैं।

रणवीर सिंह सीख रहे हैं कोंकणी भाषा

रणवीर सिंह सीख रहे हैं कोंकणी भाषा

बता दें कि, जब से आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है तभी से इसको लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है कि, आखिर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फैंस को कब गुड देंगे। वहीं अब रणवीर सिंह ने अपने फ्यूचर किड्स को लेकर जिक्र करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बच्चों के लिए इन दिनों कोंकणी भाषा सीख रहे हैं।

रणवीर सिंह ने बताई ये वजह

रणवीर सिंह ने बताई ये वजह

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सैन जोस, कैलिफोर्निया में एक एनआरआई सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने कुछ दिलचस्प बातें शेयर की। रणवीर सिंह ने बताया कि वह इन दिनों कोंकणी भाषा सीख रहे हैं। जो कि, दीपिका पादुकोण की मात्रभाषा है। ये भाषा को वो क्यों सीख रहे हैं इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा-बहुत समझ सकता हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि जब हमारे बच्चे हों तो उनकी मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ ही न आए।'

दीपिका पादुकोण ने बताया कोंकणी भाषा सीखने का राज

दीपिका पादुकोण ने बताया कोंकणी भाषा सीखने का राज

इसके बाद स्टेज पर मौजूद दीपिका पादुकोण उनका जवाब देते हुए कहती हैं कि, 'हां एक बार इन्‍होंने मुझे आकर कहा, 'मैं कोंकणी सीखना चाहता हूं, तो मुझे लगा ये क‍ितनी अच्‍छी बात है। लेकिन, तब ये बातों-बातों में मुझे पता चला कि ये भाषा सीखने के बारे में नहीं है। बल्कि ये इस बारे में है कि कहीं मैं बच्‍चों को इनके ख‍िलाफ न कर दूं'। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रणवीर-दीपिका की अपकमिंग फिल्में

रणवीर-दीपिका की अपकमिंग फिल्में

वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। इसके साथ ही वह रोहिट शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+