रणवीर सिंह ने एमएस धोनी को बाहों में जकड़कर किया Kiss, बोले- मेरा माही...मेरा हीरो....
Ranveer Singh and Mahendra Singh Dhoni: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Criceket World Cup 2023) की शुरुआत आज से यानी 5 अक्टूबर से हो चुकी है। सभी भारतावासियों का उत्साह इस बार जोरों पर है। भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाने के साथ सआथ इस बार होम ग्राउंड्स पर मैच देखने का मजा दोगुना होने वाला है। हालांकि इस बार टीम में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी नजर नहीं आएंगे। इसी बीच उनकी एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने शेयर किया है।
रणवीर सिंह ने शेयर की धोनी के साथ तस्वीर
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भले ही महेंद्र सिंह धोनी फैंस को मैदान में खेलते हुए न दिखाई दें लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा बरकरार है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में रणवीर सिंह अपने फेवरेट प्लेयर एमएस धोनी के साथ अपना फैन मोमेंट शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह क्रिकेटर धोनी के बहुत बड़े फैन हैं।

धोनी के लिए रणवीर सिंह ने लिखी दिल की बात
महेंद्र सिंह धोनी के साथ शेयर की गई इन तस्वीरों में से एक में रणवीर सिंह अपने फेवरेट क्रिकेटर धोनी को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह माही को किस करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा है- मेरा माही..मेरा हीरो..। तस्वीरों में एमएस धोनी और रणवीर सिंह के बीच दमदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इन तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
राम चरण से मिले थे महेंद्र सिंह धोनी
वहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से पहले महेंद्र सिंह धोनी साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण के साथ भी नजर आए थे। एमएस धोनी के साथ की फोटो राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जो कि काफी वायरल भी हुई थी। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के थीम सॉन्ग में भी डांस करते नजर आए थे। रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म 'डॉन 3' में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications