Tiger Shroff को फिल्म 'रैम्बो' मिलने पर क्यों भड़क गए Ranveer Singh?

साल 1982 में आई क्लासिक फिल्म 'रैम्बो' के हिंदी रीमेक की घोषणा हो गई है। जिसको लेकर रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान नाराजगी जाहिर की।

मुंबई, 11 मई: साल 1982 में आई क्लासिक फिल्म 'रैम्बो' के हिंदी रीमेक की घोषणा हो गई है। जिसमें सिल्वेस्टर स्टेलोन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के हिंदी रीमेक में टाइगर श्रॉफ स्टैलोन की जगह नजर आएंगे। जहां इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सभी दर्शक काफी एक्साइटेट हैं वहीं एक्टर रणवीर सिंह इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है।

Tiger Shroff Ranveer Singh

इस वजह से भड़के रणवीर
रणवीर ने इस फिल्म 'रैम्बो' को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि, इस फिल्म की घोषणा होने के बाद से वह काफी परेशान थे क्योंकि, वह खुद यह फिल्म करना चाहते थे। रणवीर सिंह ने कहा कि, "अभिनेता बनने से पहले, मैं एक हीरो बनना चाहता था। मैं भी ऐसी फिल्में देखता था - जहां लोग शर्टलेस थे। मुझे रैम्बो, रॉकी, कमांडो जैसी फिल्में पसंद थीं - ये मेरे हीरो हैं! मैं यही चाहता था। इसलिए मैं बहुत परेशान था जब टाइगर श्रॉफ ने कहा कि वह रैम्बो करना चाहते हैं।'

कब रिलीज होगी रैम्बो?
टाइगर श्रॉफ की हाल ही में फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। वहीं दूसरी ओर टाइगर अपनी आने वाली फिल्म 'रैम्बो' को लेकर काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर टाइगर श्रॉफ साल 2022 के अंत तक 'रैम्बो' की शूटिंग शुरू कर देंगे। उनको इस फिल्म के लिए एक कठोर प्रशिक्षण से भी गुजरना होगा। रोहित धवन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने प्रोड्यूस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+