'दीपिका पादुकोण को मुझे प्यार करना पसंद नहीं, वो तो आज भी....', जब रणवीर सिंह का छलका था दर्द
Ranveer Singh On Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात लोगों को बताई थी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। इस रियल लाइफ जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। रणवीर-दीपिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। हालांकि रणवीर ने एक बार खुलासा किया था कि दीपिका को उनकी केमिस्ट्री बिल्कुल पसंद नहीं है।

रणवीर सिंह ने पत्नी को लेकर कही थी ऐसी बात
साल 2015 में फिल्मफेयर से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था- दीपिका पादुकोण अपने गोल्डन दौर से गुजर रही हैं। मुझे फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में उनके साथ मिलकर काम करने का ऑफर मिला है। फिल्म में हम दोनों के बीच कई इंटेंस रोमांटिक सीन्स हैं, लेकिन दीपिका को ये अच्छा नहीं लगता।
'दीपिका पादुकोण को मुझे प्यार करना पसंद नहीं'
रणवीर सिंह ने कहा था- मुझे लगता है कि मेरी और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री बहुत खास है। दीपिका का मानना है कि मैं अनुष्का शर्मा के साथ ज्यादा अच्छा लगता हूं और वह रणबीर कपूर के साथ ज्यादा अच्छी लगती है। हालांकि मेरी ये राय नहीं है। मेरे पास उसे साबित करने का एक मुद्दा है।
दीपिका पादुकोण को पसंद है रणबीर कपूर का साथ
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली, जिन्होंने फिल्म 'तमाशा' में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह के साथ काम किया था उन्होंने हाल ही में एक-दूसरे के साथ अभिनय करने के प्रति दोनों के जुनून के बारे में भी बात की थी।
इम्तियाज अली ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने फिल्म 'तमाशा' के बेहद इमोशनल क्लाइमेक्स सीन पर चर्चा की थी जिसमें रणबीर कपूर का किरदार वेद दीपिका के कैरेक्टर तारा के सामने रेंगकर पहुंचता है और उसकी जान बचाने के लिए थैंक्यू के रूप में उसे किस करता है।
फिल्म 'तमाशा' के क्लाइमेक्स सीन को लेकर कही थी ऐसी बात
उस सीन की शूटिंग के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली ने बताया था- हम इसे एक स्टूडियो में शूट कर रहे थे। ये एक स्टेज था जिसे हमने क्रिएट किया था और उसके लिए बहुत काम हुआ था। फ्रेम में रणबीर कपूर एक निश्चित स्थान से एंट्री करने वाले थे और दीपिका किसी दूसरी जगह से एंट्री करने वाली थीं और वह एक-दूसरे को बहुत करीब से देख रहे होंगे। एक्टर्स के लिए इसे निभाना बहुत कठिन शॉट था।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का अफेयर
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने कहा था- लोगों को लगता था कि फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग के समय पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर था, लेकिन एक अभिनेता के जीवन में इससे परे, एक-दूसरे के साथ परफॉर्म करने का प्यार होता है, जो कि किसी भी फिल्म के लिए बहुत जरूरी होता है। आपको एक-दूसरे के साथ अभिनय करना भी पसंद होना चाहिए। दोनों फ्रेम में एकसाथ काफी अच्छे लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications