'मुझे नहीं है कोई पछतावा' इंडिया गॉट लेटेंट पर हुए विवाद को लेकर बोले रघु राम, शो को लेकर कही ऐसी बात

Ranveer Allahbadia Row: समय रैना के होस्ट किए गए शो "इंडियाज गॉट लेटन्ट" को हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के एक कमेंट की वजह से विवादों का सामना करना पड़ा है। इस शो में "रोडीज" फेम रघु राम शो के एक गेस्ट जज के रूप में कुछ हफ्ते पहले शामिल हुए थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर समय और रणवीर का सपोर्ट किया।

रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर एक घटिया जोक मारा था। ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि लोग उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। अब इस विवाद के बीच रघु राम ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें "इंडियाज गॉट लेटन्ट" का हिस्सा बनने का कोई अफसोस नहीं है।

Ranveer Allahbadia Row

रघु राम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "मैं "IGL" का हिस्सा बनने पर पछतावा नहीं करता। मैं चाहता था कि शो में कुछ ऐसे जोक्स न होते, जिन्होंने लोगों को दुख पहुँचाया। शो के दर्शकों की संवेदनाएं भिन्न हो सकती हैं, जो पैसे देकर शो देख रहे होते हैं और जो यूट्यूब पर इसे देख रहे होते हैं। मैं कुछ जोक्स को हटाता, लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि समय रैना या निर्माताओं को क्या रखना चाहिए और क्या नहीं। यह उनका फैसला है, और मुझे यकीन है कि वे इसे हल्के में नहीं लेते।"

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: अचानक कहां रफू-चक्‍कर हो गए रणवीर इलाहाबादिया? फ्लैट पर लटका है ताला..फोन भी है बंद

उन्होंने आगे लिखा, "स्वतंत्रता की बात बिना आहत करने की स्वतंत्रता के कोई मतलब नहीं है। कभी-कभी लोग बिना किसी इरादे के भी आहत हो जाते हैं। लेकिन अगर मैंने सच में किसी को आहत किया है तो मुझे खेद है। कॉमेडियन समाज के बारे में बातें करते हैं, सत्ता को चुनौती देते हैं और लोगों को मनोरंजन के साथ सच्चाई बताते हैं। लेकिन कोई भी कॉमेडियन किसी को आहत करने का इरादा नहीं रखता। अगर ऐसा हो जाए तो वह सबसे पहले माफी मांगते हैं। मुझे उम्मीद है कि समाज इस मुद्दे की गंभीरता को सही तरीके से समझे, बजाय इसके कि उसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से ज्यादा तवज्जो दी जाए।"

रघु राम ने अपनी कैप्शन में यह भी लिखा कि उनके बयान को इस तरह से पेश किया जा रहा है, जैसे वह कुछ और कह रहे हों। बात करें रणवीर इलाहाबादिया कि तो उन्होंने पॉडकास्टर में पैरेंट्स को लेकर ऐसा जोक मारा जिसका वीडियो मिनटों में वायरल हो गया। जिसकी वजह से नेटिजेन्स ही नहीं बल्कि तमाम सेलिब्रिटीज भी गुस्से में आ गए और उन्होंने घटिया कॉमेडी बताया। हालांकि बाद में रणवीर ने अपनी बातों के लिए माफी माँगी।

ये भी पढ़ें: 'आप सब कुछ खो देंगे' Ranveer Allahbadia की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस परेशान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+