'पैरेंट्स के लिए ये अलार्म है' रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर भड़के मनोज मुन्ताशिर, शेयर किया पोस्ट

Ranveer Allahbadia Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के शो "इंडिया गॉट लेटेंट" में अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए थे। अब, गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने रणवीर की टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने शो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

हाल ही में समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान रणवीर ने मौजूदा कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर एक ऐसा भद्दा सवाल पूछा जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अब मनोज मुंतशिर ने इस मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Ranveer Allahbadia Controversy

सोमवार को मनोज ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट लिखा और इंडिया गॉट लेटेंट शो के रणवीर और समय का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने यूट्यूबर्स की निंदा करते हुए कहा, "ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है. कोविड से ज्यादe ख़तरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए हैं. ये पिशाच, ये परवर्ट, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कार-विहीन करने का संकल्प ले चुके हैं।

इसके बाद मनोज ने माता-पिता को चेतावनी देते हुए लिखा, "पैरेंट्स के लिए ये एक अलार्म है, जाग जाइए, वरना अपने बच्चों का और अपने महान राष्ट्र का सर्वनाश अपनी आंखों से देखेंगे। इस पैनल में जो भी महानुभाव हैं, इनके विरुद्ध तुरंत कार्यवाही की जाए। आप लोग सिर्फ ये पोस्ट पढ़ के रुक गए, आवाज नहीं उठायी तो अपने पतन के ज़िम्मेदार आप ख़ुद होंगे।"

अब मनोज मुंतशिर के इस पोस्ट पर फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "मैं भी यह देखकर हैरान था! वह महिला बेहया है।" एक अन्य ने कहा, "यह तुरंत बंद होना चाहिए।" एक और यूज़र ने लिखा, "मैं आपकी बात से सहमत हूं। ऐसे लोग हमारे युवाओं और भारत के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह शर्म की बात है।"

हालांकि, कुछ लोगों ने मनोज को आदिपुरुष की याद दिलाई। एक यूज़र ने लिखा, "जो आपने लिखा है, वह सही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम आदिपुरुष के साथ आपने जो किया, उसे भूल गए हैं। जो संवाद आपने लिखे थे, वह उतने ही आपत्तिजनक थे और इससे कहीं ज्यादा लोगों को असर पड़ा।" एक अन्य ने कहा, "आदिपुरुष के साथ जो गड़बड़ी की, उसके बाद अब आपको दूसरों की आलोचना करने का अधिकार नहीं है।"

समाय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, "क्या आप चाहेंगे कि आपके माता-पिता हर दिन से##स करें और वह हर दिन के लिए हो, या एक बार जुड़ें और उसे हमेशा के लिए रोक दें?" इस क्लिप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और कई लोगों ने इस टिप्पणी को 'गंदा' कहा और आलोचना की। इस एपिसोड में अशिष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मुखिजा जैसे कंटेंट क्रिएटर्स भी जज पैनल में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+