Ranveer Allahbadia केस में बड़ा अपडेट, यूट्यूबर के घर पहुंची पुलिस, पैरेंट्स पर किया था ऐसा 'गंदा' कमेंट
Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया केस में 5 पुलिस अधिकारियों की एक टीम आज यानी 11 फरवरी 2025 की दोपहर को मुंबई के वर्सोवा में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रके घर पर पहुंचे हैं। पैरेंट्स को लेकर अश्लील टिप्पणी करने को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया पर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
रणवीर अल्लाहबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस
रणवीर अल्लाहबादिया इस समय मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना समेत 5 लोगों के खिलाफ असम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले को सख्ती से लिया है और 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने कही ऐसी बात
वर्सोवा पुलिस स्टेशन के दो पुलिस अधिकारी यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के घर से निकलते हुए देखे गए हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ दर्ज शिकायत के बारे में पूछे जाने पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बीट मास्टर होने के नाते हमें यहां राउंड के लिए आना पड़ता है। हम सिर्फ सुरक्षा कारणों से यहां आए हैं।
यूट्यूबर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने का आरोप
वहीं केंद्र सरकार के नोटिस के बाद यूट्यूब ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के विवादित एपिसोड को हटा दिया है, जिसमें मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने अश्लील चुटकुले सुनाए थे। इस पर लोगों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके खिलाफ अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।
सीएम हिमंत बिस्वा ने शेयर किया पोस्ट
इसके अलावा असम राज्य की सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उसमें उन्होंने बताया है कि रणवीर अल्लाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया एपिसोड में कथित तौर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए असम पुलिस ने एक्शन लिया है।
रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील टिप्पणी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस ने चल रहे विवाद के सिलसिले में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने पोस्ट में लिखा है- रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील और विकृत टिप्पणियों वाले यूट्यूब के 'इंडिया हैज लेटेंट' एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद ब्लॉक कर दिया गया है।
संसद में इस मुद्दे को उठाने की बात
सूत्रों के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिया कि पैनल को फेमस यूट्यूबर और पॉडकास्टर बीयर बाइसेप्स को बुलाना चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि कॉमेडी के नाम पर कोई भी हद पार करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वह चल रहे बजट सत्र के दौरान संसद में इस मुद्दे को जरूर उठाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications