Ranu Mondal पर फिर चढ़ा सिंगिंग का खुमार, दुल्हन के लिबास में गाया ऐसा गाना, अब हुआ वायरल
मुंबई, 14 अप्रैल: रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए पूरे देश में इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल का अलग ही स्वैग है। जब भी कोई गाना वायरल होता है तो रानू मंडल उसको अपने अंदाज में ना गाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर एक अलग लुक के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दुल्हन का लिबास पहना हुआ है। लाल साड़ी और गहने पहने बंगाली दुल्हन का रूप लिए रानू मंडल सोशल मीडिया पर बंगाली गाना 'कच्चा बादाम' गाती नजर आ रही हैं।

रानू मंडल पर फिर छाया खुमार
लगता है रानू मंडल के ऊपर अभी भी 'कच्चा बादाम' गाने का बुखार चढ़ा हुआ है, जब ही तो पहले इसी गाने पर वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल ने एक बार फिर इसी गाने को फिर से गाया है। हां, लेकिन इस बार उन्होंने बंगाली दुल्हन की तरह सजधज गाने को अपनी आवाज दी है, जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिर गाया 'कच्चा बादाम'
याद होगा कि इस गाने को पश्चिम बंगाल के एक मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर ने गाया था। वो 'कच्चा बादाम' गाना गाकर मूंगफली बेचता था, ऐसे में किसी ने उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई, और इस इंसान की किस्मत चमकने में देर नहीं लगी। वहीं अब दुल्हन के वेश में कच्चा बादाम गाना गाती हुईं रानू मंडल का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इससे पहले जनवरी में रानू मंडल का कच्चा बादाम गाते हुए एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, लेकिन बाद उनकी काफी ट्रोल किया गया था। बता दें कि अगस्त 2019 में सुपरहिट गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए रानू मंडल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गई थीं। उन्हें पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर एक युवा इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने देखा था। वहीं फेमस होने के बाद रानू से सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए कुछ गाने भी रिकॉर्ड करवाए थे।












Click it and Unblock the Notifications