51 साल की एक्ट्रेस का स्वामी नित्यानंद संग आपत्तिजनक वीडियो Leak? नेशनल TV पर प्रसारित हुआ था प्राइवेट क्लिप
Ranjitha: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रंजीता साल 2010 में एक कथित प्राइवेट वीडियो लीक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। इस घटनाक्रम में धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद और एक्ट्रेस रंजीता से जुड़े एक प्राइवेट वीडियो क्लिप को टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया था, जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था।
प्राइवेट वीडियो के प्रसारण के बाद हुआ था विवाद
मार्च 2010 में एक बड़े न्यूज चैनल पर एक्ट्रेस रंजीता और स्वामी नित्यानंद की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स प्रसारित की गई थीं। जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि ये वीडियो नित्यानंद के पूर्व सहयोगी और ड्राइवर लेनिन कुरुप्पन ने गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर मीडिया को सौंप दिया था।

रंजीता ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया था
सार्वजनिक रूप से सामने आकर एक्ट्रेस रंजीता ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी, मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ किया गया) और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए रचा गया षड्यंत्र करार दिया था। एक्ट्रेस ने बेंगलुरु और चेन्नई की अदालतों में वीडियो लीक करने वालों, संबंधित मीडिया हाउस और लेनिन कुरुप्पन के खिलाफ आपराधिक धमकी, ब्लैकमेलिंग और मानहानि के तहत मामले दर्ज कराए थे।
सीईडी की जांच में वीडियो का सच आया सामने
सीआईडी (CID)ने बाद में इस मामले की जांच की थी और लैब रिपोर्ट्स को लेकर अलग-अलग दावे किए गए थे। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ने शुरुआती जांच में वीडियो को असली बताया था जबकि एक्ट्रेस रंजीता और उनकी टीम के लोगों ने इस निष्कर्ष को खारिज करते हुए इसे तकनीकी रूप से तैयार किया गया वीडियो कहा था।
रंजीता ने फिल्मों से बना ली दूरी, चुना आध्यात्मिक मार्ग
रंजीता के कानूनी प्रतिनिधियों ने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सर्च इंजन को चिट्ठी लिखकर इस मानहानिकारक फोटोज और वीडियोज को हटाने की मांग की थी। इस विवाद के चलते एक्ट्रेस के करियर और पर्सनल लाइफ पर गहरा प्रभाव पड़ा था। इस कांड के बाद 90 के दशक में 60 से ज्यादा तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाली एक्ट्रेस रंजीता ने फिल्मों से दूरी बना ली। बाद के वर्षों में उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग चुनते हुए नित्यानंद के आश्रम में संन्यास ग्रहण कर लिया था और उन्हें 'मां नित्यानंदमयी' नाम दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications
