कभी बेस्टफ्रेंड्स हुआ करते थे रानी मुखर्जी-ऐश्वर्या राय, लेकिन सलमान खान की वजह आ गई दरार, जानें क्या हुआ?

Rani Mukherjee Aishwarya Rai: रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दो बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जहां रानी ने 1996 में करियर की शुरुआत की, वहीं ऐश्वर्या ने एक साल बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि एक वक्त था जब ये दोनों बेस्टफ्रेंड्स हुआ करती थीं। लेकिन फिर अचानक इनकी दोस्ती टूट गई।

रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या राय से वादा किया था कि वे हमेशा के लिए दोस्त रहेंगी। ऐश्वर्या एक शो 'जीना इसी का नाम है' में आई थीं, जहां रानी को भी बुलाया गया था। लेकिन वह बीमार होने के कारण नहीं जा सकी थीं। शो में रानी का एक प्यारा सा वीडियो मैसेज दिखाया गया था, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या से वादा किया था कि वे हमेशा के लिए दोस्त रहेंगी।

Rani Mukherjee Aishwarya Rai

वीडियो मैसेज में रानी ने कहा, "तुम्हें पता है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे अफसोस है कि मैं शो में नहीं आ पाई, क्योंकि मैं बीमार हूं। जैसा कि तुम जानती हो, मैं हमेशा बीमार रहती हूं और दिल्ली नहीं आ सकी। लेकिन बस तुम्हें ये बताना चाहती हूं कि तुम मेरे लिए बहुत मायने रखती हो। मुझे नहीं लगता कि मुझे ये कहने की जरूरत है, लेकिन सबके सामने मुझे यह कहने का मौका मिल रहा है, तो मैं बस एक चीज़ कहना चाहती हूं कि हम हमेशा के लिए दोस्त रहेंगे।"

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने सलमान खान को दिया था धोखा? इस शख्स के करीब आ गई थीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ

रानी और ऐश्वर्या हमेशा एकसाथ नजर आथे थे लेकिन फिर अचानक इनकी दोस्ती हमेशा के लिए टूट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी ने फिल्म 'चलते चलते' में ऐश्वर्या राय की जगह ली थी। उस समय ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान एक दिन फिल्म के सेट पर आए थे और बहुत हंगामा किया था। जिसके बाद फिल्म के निर्माता ने शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या की जगह रानी को फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया। इस घटना से ऐश्वर्या को बहुत दुख हुआ था, और तब से रानी और ऐश्वर्या के बीच दूरी आ गई थी।

जब रानी 'कॉफी विद करण' शो में आईं, तो करण ने रानी से ऐश्वर्या के साथ उनके बदलते रिश्ते के बारे में पूछा। इस पर रानी ने कहा कि यह घटना सभी को पता है। करण ने इस पर मजाक करते हुए कहा, "चलते चलते मुझे बता दो क्या हुआ था।" और इस पर रानी और करीना दोनों हंसने लगी।

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अफेयर की चर्चा भी उस समय काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया, लेकिन रानी का बच्चन परिवार के साथ अच्छा रिश्ता होने के कारण यह चर्चा होती थी। जब अभिषेक की ऐश्वर्या के साथ सगाई का ऐलान हुआ, तो रानी और अभिषेक के बीच अफेयर की अफवाहें भी शांत हो गईं। रानी, जो पहले अभिषेक और ऐश्वर्या को दोस्त मानती थीं, उनकी शादी में नहीं बुलाए जाने पर बहुत निराश हुईं।

रानी ने एक बार इस बारे में बात करते हुए कहा था, "अगर कोई आपको अपनी शादी में न बुलाए, तो आपको यह समझ में आता है कि आप उस व्यक्ति के लिए कितने मायने रखते हैं। आप यह सोच सकते हैं कि आप दोस्त हैं, लेकिन शायद वह दोस्ती सिर्फ सेट्स तक ही सीमित थी। यह कोई फर्क नहीं पड़ता। अब यह साफ हो गया कि हम सिर्फ को-एक्टर थे, दोस्त नहीं। वह अब कई सालों से शादीशुदा हैं, हमें सबको आगे बढ़ना चाहिए। मैं हमेशा उनके साथ काम करने के अच्छे पलों को याद रखूंगी।"

ये भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ....', फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+