अमिताभ बच्चन के साथ रानी मुखर्जी ने किया था Lip Lock, जया बच्चन को आया था गुस्सा और फिर......

Abhishek Bachchan and Rani Mukerji: अभिषेक बच्चन की मां एक्ट्रेस जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि रानी मुखर्जी फिल्म 'ब्लैक' में अपने होने वाले ससुर अमिताभ बच्चन को ऐसा कोजी किस करें।

rani mukerji

Abhishek Bachchan and Rani Mukerji: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास न रहा हो लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक समय पर अभिषेक बच्चन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की जोड़ी को लेकर आम लोगों के साथ साथ इंडस्ट्री के लोग भी चर्चा करते रहते थे। दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया था और दोनों के बीच की नदीकियां भी लोगों को साफ नजर आती थीं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। अब दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते हैं। यहां तक कि अभिषेक बच्चन की शादी में रानी मुखर्जी को बुलाया तक नहीं गया था।

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'युवा' और 'बंटी और बबली' के दौरान अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के अफेयर की जमकर चर्चाएं होती थीं। दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था। इनकी शादी को लेकर भी खबरें सामने आने लगी थीं। वहीं लोगों का मानना था कि अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन अपनी तरह ही अपने बेटे के लिए बंगाली लड़की को ही चुनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

rani mukerji

रानी मुखर्जी को पसंद करता था बच्चन परिवार
आपको बता दें कि साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से ये रिश्ता टूट गया था। इसके बाद रानी मुखर्जी बच्चन परिवार के काफी नजदीक आ गई थीं। बॉलीवुड में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की शादी होने की बात फैल गई थी। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि रानी और अभिषेक का रिश्ता नहीं बन पाया।

अमिताभ बच्चन के साथ रानी का लिप लॉक
ऐसे में रानी मुखर्जी बच्चन परिवार से दूर हो गईं। कहा जाता है कि इसके पीछे फिल्म 'ब्लैक' का एक किसिंग सीन सबसे बड़ा कारण था। ये लिप लॉक सीन रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के बीच फिल्माया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन की मां एक्ट्रेस जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि रानी मुखर्जी फिल्म 'ब्लैक' में अपने होने वाले ससुर अमिताभ बच्चन को ऐसा कोजी किस करें।

जया बच्चन ने रिश्ते से कर दिया था इनकार
वहीं रानी मुखर्जी फिल्म के किरदार को देखते हुए अमिताभ बच्चन के साथ किसिंग सीन करने के लिए राजी हो गई थीं। राखी मुखर्जी की इस हरकत से जया बच्चन काफी नाराज हो गई थीं। ये भी कहा जाता है कि रानी मुखर्जी के माता-पिता अभिषेक बच्चन से रिश्ता जोड़ने के लिए बच्चन परिवार से मिलने पहुंचे थे लेकिन उस समय जया बच्चन ने इस रिश्ते के लिए साफ इनकार कर दिया था।

rani mukerji

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
इसके बाद साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है। वहीं रानी मुखर्जी ने गुपचुप तरीके से फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली है और उनकी एक बेटी आदिरा चोपड़ा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+