रानी चटर्जी ने 'आज की रात' गाने पर किया ऐसा डांस, लोगों के छूटे पसीने, Video को दिखे ऐसे मूव्स
Rani Chatterjee Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया डांस वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह गई हैं।
रानी चटर्जी का डांस वीडियो हुआ वायरल
रानी चटर्जी के दमदार मूव्स देखकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में रानी चटर्जी बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' के सुपरहिट गाने 'आज की रात' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

लोगों ने कहा- 'भोजपुरी की तमन्ना भाटिया'
वीडियो में रानी चटर्जी ने गाने के हर स्टेप को उसी स्टाइल में परफॉर्म किया है जैसे एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने फिल्म में किया था। रानी चटर्जी के मूव्स, एक्सप्रेशंस और एनर्जी देखकर फैंस ने तो उन्हें सीधे-सीधे 'भोजपुरी की तमन्ना भाटिया' का खिताब दे दिया है।
'आज की रील का मजा लीजिए'
रानी चटर्जी वायरल हो रहे वीडियो में ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और गाने की हर बीट पर उनका कॉन्फिडेंस और स्वैग साफ झलक रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा है- आज की रील का मजा लीजिए। जैसे ही वीडियो अपलोड हुआ कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की बौछार शुरू हो गई।
रानी चटर्जी के मूव्स देखकर लोगों के छूटे पसीने
-रानी चटर्जी के डांस की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा है- रानी चटर्जी आप भोजपुरी की तमन्ना भाटिया हैं। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपने हर मूव को एकदम परफेक्ट किया है। शानदार! कई लोगों ने उनसे बॉलीवुड गानों पर और भी रील बनाने की रिक्वेस्ट की है।
-आपको बता दें कि ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'आज की रात' फिल्म 'स्त्री 2' का पॉपुलर डांस नंबर है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी, तमन्ना भाटिया और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है जबकि हिट जोड़ी सचिन-जिगर गाने के म्यूजिक कंपोजर हैं।












Click it and Unblock the Notifications