रणदीप हुड्डा ने सनी लियोन के साथ शेयर की बेहद बोल्ड फोटो, खास है वजह
मुंबई, 4 अगस्त: रणदीप हु्ड्डा ने सोशल मीडिया पर सनी लियोन के साथ एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इसमें वो खुद शर्टलेस हैं तो सनी बिकिनी में हैं। रणदीप ने ये तस्वीर फिल्म 'जिस्म 2' के 9 साल हो पूरे होने पर शेयर की है। जिसमें वो सनी के साथ रोमांस करते नजर आए थे। तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

9 मानसून पहले .. जिस्म-2
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 9 मानसून पहले .. जिस्म-2। रणदीप का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रणदीप औ सनी का ये रोमांटिक अंदाज कुछ यूजर्स को पसंद आ रहा है तो कुछ ने कमेंट कर कहा है कि ये तो कुछ ज्यादा ही हो गया है।
Recommended Video
फिल्म ने बटोरी थीं सुर्खियां
पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म जिस्म 2 साल 2012 में रिलीज हुई। ये फिल्म साल 2003 में आई फिल्म जिस्म का सीक्वल था। फिल्म में सनी लियोन मुख्य भूमिका से नजर आयीं थी। सनी लियोन ने बॉलीवुड में कदम फिल्म जिस्म से ही रखा था। फिल्म रणदीप, अरुणोदय, सनी के अलावा आरिफ जकारिया, इमरान जाहिद मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म में सनी के काफी बोल्ड सीन थे। जो काफी चर्चा में रहे थे।

पोर्न इंडस्ट्री छोड़कर आई थीं सनी
सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस से ही देखते ही उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया था। पूजा भट्ट ने तो इस कास्टिंग पर कहा था कि वह लोगों की धारणाएं तोड़ना चाहती हैं कि एक पॉर्न स्टार एक्टर क्यों नहीं बन सकती। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिस्म 2 ने विवाद का सामना भी किया था। कई संगठनों ने इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन किया था। जिस्म 2 के बाद सनी लियोन को एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएसएस 2 में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने आइटम नंबर भी किए।












Click it and Unblock the Notifications