VIDEO: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंका फैन का मोबाइल, लोग बोले- 'और बनो दीवाने...'

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर फैंस से मोबाइल फोन छीनकर पीछे फेंक देते हैं। लोगों को इस वीडियो पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर के दीवानों की कोई कमी नहीं है। फिल्मों की बात करें या रियल लाइफ की, रणवीर की प्रेजेंस फैंस को इंप्रेस करने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ती। रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर फिल्म के अलावा फैन के साथ एक इंसिडेंट को लेकर चर्चा में हैं। इस इंसिडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर फैन को मोबाइल को फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप को देखने के बाद फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है। हालांकि, वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

वीडियो में गुस्सा दिखे रणबीर

वीडियो में गुस्सा दिखे रणबीर

रणबीर कपूर फैंस को कभी नाराज नहीं करते। तमाम वीडियोज और तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं। वे हमेशा ही फैंस के साथ काफी हंबल बिहेव करते हैं। शायद उनका यही बिहेवियर है कि फैंस एक्टर की तरफ खिंचे चले आते हैं। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन रणबीर सिंह के साथ तस्वीर लेने की बहुत कोशिश कर रहा है। फैन कई बार फोटो लेने की कोशिश करता है, तो आखिरकार रणबीर उससे फोन मांगते हैं और फोन लेकर पीछे फेंक देते हैं। अब लोग रणबीर के इस तरह का बिहेवियर देखकर हैरान हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये किसी फोन का फ्लॉन्ट वीडियो है।

रणबीर को देखकर फैंस हैरान

रणबीर को देखकर फैंस हैरान

बता दें कि फैंस पर कभी ना नाराज होने वाले रणबीर का ये अवतार देखकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। अकसर सेलेब्स के कई ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिनमें एक पॉइंट पर आकर वे इरिटेट हो जाते हैं और फैंस पर अपना गुस्सा निकाल देते हैं। एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के कई ऐसे वीडियोज अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन रणबीर कपूर का ये वीडियो फैंस के लिए काफी शॉकिंग है।

क्या फेक है वीडियो?

क्या फेक है वीडियो?

वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कहा कि ऐसा क्या हुआ होगा। एक और शख्स ने कहा कि लगता है चिढ़ गया है। वहीं एक ने लिखा कि वो उसे एक बढ़िया फोन दिलाना चाहता है। एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि और बनो इनके फैन। कई यूजर्स तो समझ ही नहीं पा रहे हैं कि रणबीर ने आखिर ऐसा किया क्यों होगा। एक ने इस वीडियो को फेक बताया है।

चार्मिंग रणबीर का गुस्सैल अंदाज

चार्मिंग रणबीर का गुस्सैल अंदाज

रणबीर कपूर के चार्म के फैंस दीवाने हैं। फैंस के साथ एक्टर का बिहेवियर भी काफी कूल रहता है। ऐसे में इस तरह के बिहेवियर का क्लिप सामने आने के बाद लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल है कि एक्टर ने वाकई ऐसा कुछ किया होगा। कई लोग कह रहे हैं कि ये किसी ऐड का वीडियो है।

Recommended Video

    Bollywood: जानिए Amitabh Bachchan से लेकर Shahrukh-Salman के अजीबेगरीब शौक | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+