'मैं अपनी पहली पत्नी...' रणबीर कपूर की दूसरी वाइफ हैं आलिया! एक्टर के खुलासे से फैंस को लगा तगड़ा झटका
Ranbir Kapoor Ex Wife: रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस को कायल किया है, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी से वे लाखों दिलों पर राज भी करते हैं। कपूर खानदान के चिराग रणबीर अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। आलिया और रणबीर अकसर अपनी बेटी राहा संग स्पॉट हो जाते हैं। मगर एक दफा ऐसा भी वक्त था, जब रणबीर ने खुद को लेकर बड़ी चौंकाने वाली बात कही थी।
क्या रणबीर की पहले हुई शादी?
रणबीर कपूर पर न जाने कितनी ही लड़कियां मरती हैं। एक्टर का चार्म ही कुछ ऐसा है। एक्टर ने अपनी लाइफ में काफी सारी लड़कियों को डेट किया। इसमें दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक लड़की और थी, जिसके बारे में खुद रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

खुद एक्टर ने कुबूली ये बात
आलिया से पहले रणबीर कपूर की एक शादी पहले भी हो चुकी है, क्या आपको ये बात पता है? अगर नहीं तो चलिये जानते हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान खुद रणबीर कपूर ने गूगल किए जाने वाले मजेदार सवालों के जवाब दिए। इन्हीं में से एक सवाल उनकी एक्स वाइफ को लेकर भी था। इस बारे में रणबीर ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए।
मैं अपनी 'एक्स वाइफ' से...
ये किस्सा था एक क्रेजी फैन से जुड़ा। एक्टर ने बताया कि एक लड़की थी, जिसे मैंने न तो कभी देखा था और ना ही कभी मैं उससे मिला। मेरे वॉचमैन ने ये बात बताई कि वो एक पंडित संग आई थी और उसने मेरे बंगले के गेट से शादी कर ली। गेट पर एक टीका भी लगा था और कुछ फूल भी पड़े हुए थे। ये काफी क्रेजी था। देखा जाए तो मैं अभी तक अपनी एक्स वाइफ से नहीं मिला हूं मगर कभी न कभी उनसे जरूर मिलना चाहूंगा।
फैंस भी हुए शॉक और फिर...
जैसे ही फैंस को ये किस्सा पता चला तो वे काफी हैरान रह गए। रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग और फीमेलफैंस की उनपर दिलचस्पी को लेकर तो हर कोई वाकिफ है मगर किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कोई फैन इस तरह से पागल होकर एक्टर के घर तक पहुंचेगी और फिर वहीं इस तरह की कोई हरकत करेगी।












Click it and Unblock the Notifications