बला की खूबसूरत हो गई है कपूर खानदार की ये गुड़िया! बॉलीवुड में एंट्री मारने की है जबरदस्त चर्चा, देखें VIDEO
Samara Sahani: कपूर खानदार की एक बच्ची ऐसी है, जो अब बड़ी हो गई है। ऋषि कपूर ने इस बच्ची को अपनी गोद में खिलाया है। वहीं रणबीर कपूर ने भी इस छोटी सी बच्ची को खूब प्यार दिया है। मगर अब ये छोटीसी बच्ची छोटी बिल्कुल नहीं रही। ये अब बड़ी हो गई है और बॉलीवुड में इसके एंट्री मारने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एक्टिंग के तो सब दीवाने हैं। मगर उनकी बहन रिद्धिमा ने कभी भी फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा। रिद्धिमा बिजनेसवुमन हैं। उनकी पर्सनैलिटी से ही ये बात साफ झलकती है। मगर उनकी एक बेटी भी है, जो मामा रणबीर की लाडली हैं। अब बेटी की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बताते चलें कि हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूरे के लाडले जेह का बर्थडे मनाया गया। जेह पूरे तीन साल के हो गए हैं। इस दौरान कपूर खानदार पहुंचा हुआ था। राहा से लेकर कई सारे और भी नन्हे मेहमान सेलिब्रेशन में शामिल हुए। मगर पूरी लाइमलाइट जिस लड़की ने लूटी, वो थी रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा की बेटी समारा।
समारा साहनी इस दौरान पैपराजी को पोज देती दिखीं। ऐसा लग रहा था मानो उन्हें पैप्स को पोज देने में बड़ा ही मजा आ रहा है। समारा काफी खुश नजर आ रही थीं। भाई जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन में उन्होंने केजुअल ही पहना हुआ था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि मामू रणबीर की गोद में खेलने वाली समारा आज इतनी बड़ी हो गई हैं।
जेह की बर्थडे पार्टी में एंट्री मारकर समारा रातोंरात स्टार बन गई हैं। उनके कई सारे क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द वे भी बॉलीवुड में एंट्री मार सकती हैं। वे भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में जल्द ही शामिल होने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications