मेरे पापा ने कहा था धोती वाली.....ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर को दी थी ये सलाह
रणबीर कपूर ने कहा मेरे पापा ऋषि कपूर ने धोती वाली फिल्में ना करने की दी थी सलाह
मुंबई, 12 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस साल की शुरूआत में रणबीर ने अपनी प्रेमिका आलिया भट्ट से शादी की और अब जल्द पिता भी बनने वाले हैं। रणबीर कपूर की प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ हमेशाा चर्चा में रहती है। वैसे दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर इन दिनों खुद भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करने से गुरेज़ नहीं कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने अब अपने पिता के द्वारा दी गई एक कई सलाह के बारे में खुलासा किया है।

15 साल के करियर में पीरियड फिल्मों से दूर क्यों रहे रणबीर कपूर ?
रणबीर कपूर जो जल्द ही अपनी अगली फिल्म शमशेरा में डबल रोल में नजर आएंगे। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित, शमशेरा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है जिसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी हैं। रणबीर कपूर से पूछा गया कि अपने 15 साल के लंबे करियर में पीरियड फिल्मों से दूर क्यों रहे? रणबीर कपूर ने प्रभात खबर को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।

पापा ने कमर्शियल फिल्मों से चिपके रहने का सुझाव दिया था
रणबीर कपूर ने कहा कि मेरे पापा ऋषि कपूर ने मुझे ऐसी पीरियड फिल्मों (अवधि पर आधारित फिल्म) से बचने के लिए कहा था क्योंकि वे काम नहीं करती हैं। उन्होंने रणबीर को कमर्शियल फिल्मों से चिपके रहने का सुझाव दिया था।

धोती वाली फिल्में करने से पापा ने मना किया था
रणबीर कपूर ने कहा मेरे पापा ऋषि कपूर ने मुझे ऐसी पीरियड फिल्मों से बचने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कभी भी ऐसी फिल्म न करें जिसमें आपको धोती पहनने की आवश्यकता हो क्योंकि वे कभी काम नहीं करती हैं यानी सफल नहीं होती हैं। उन्होंने रणबीर को कमर्शियल फिल्मों से चिपके रहने का सुझाव दिया था।

रणबीर कपूर ने बताया क्यों शमशेरा के लिए हुए राजी
रणबीर ने आगे कहा इसके अलावा एक अभिनेता के तौर पर आप अक्सर टाइपकास्ट हो जाते हैं। आपको प्रयोग करते रहने की जरूरत है। मैं 15 साल से काम कर रहा हूं और यह जरूरी है कि मैं हर रोल के साथ कुछ नया पेश करूं। इसलिए जब मुझे फिल्म ऑफर हुई तो मैं शमशेरा के लिए राजी हो गया।

एक नायक वह होता है जिसे आप देख सकते हैं
फिल्म शमशेरा के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, "यदि आप रामायण और महाभारत से शुरू करते हैं और थोर तक नीचे आते हैं - नायक का इरादा हमेशा वही रहेगा। एक नायक वह होता है जिसे आप देख सकते हैं, जिसे आप स्वयं को जोड़ सकते हैं। या आप जो बनने की ख्वाहिश रखते हैं।

शमशेरा 1800 के दशक की इस कहानी पर आधारित है
बता दें करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशन में बनी शमशेरा 1800 के दशक के एक डकैत जनजाति पर आधारित फिल्म है। ये जनजाति अंग्रेजों से अपनी आजादी के लिए लड़ रही है। रणबीर पिता-पुत्र की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो जनजाति का नेतृत्व करते हैं। वहीं संजय दत्त एक भ्रष्ट पुलिस वाले शुद्ध सिंह की भूमिका निभाई हैं। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications