केक पर शराब डालते ही रणबीर कपूर ने लगाया 'जय माता दी' का नारा, लोगों ने किया ट्रोल और कहा- ये तो बकवास है
Ranbir Kapoor Trolled: इस बार क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। लोग राहा कपूर को देखने के बाद काफी खुश हो गए हैं और उनके चेहरे की तुलना उनके दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ की जा रही है। लोगों को राहा की नीली आंखें भी काफी आकर्षक लगी हैं।
रणबीर कपूर को किया जा रहा है ट्रोल
बेटी राहा का चेहरा रिवील करने के बाद ही पापा रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रणबीर कपूर अपनी एक अजीब हरकत की वजह से इस समय लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

कपूर फैमिल का क्रिसमस लंच
आपको बता दें कि गत 25 दिसंबर 2023 को कपूर फैमिली में एनुअल क्रिसमस लंच का आयोजन किया गया था, जहां रणबीर-आलिया भी अपने बेटी राहा के साथ पहुंचे थे। इस सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
रणबीर कपूर ने लगाया 'जया माता दी' का नारा
इन्हीं में से एक वीडियो एनिमल के लीड हीरो रणबीर कपूर ने ऐसा कुछ कह दिया है कि लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि केक कटिंग के से पहले क्रिसमस केक के ऊपर वाइन डाला जा रहा है और केक के पास ही बैठे रणबीर कपूर अचानक ही जय माता दी के नारे लगाने लगते हैं। रणबीर कपूर का ये नारा सुन वहां मौजूज सभी लोग हंसने लगते हैं।
लोगों ने रणबीर कपूर को कहा बकवास
सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर कपूर का ये मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया है और अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोग इसी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शराब और जय माता दी.. ये क्या बकवास है? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- जय माता दी कह कर शराब डाला जा रहा है...हम ऐसे लोगों को अपना आइडल मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications