Alia Bhatt से शादी कर ऐसी हो गई रणबीर कपूर की जिंदगी, एक्टर ने किया ये खुलासा

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं। अब शादी करने के बाद रणबीर कपूर ने कईं राज खोले हैं।

मुंबई, 13 जून: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक है। 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने 14 अप्रैल को एक दूसरे का हाथ थाम ही लिया। शादी होने के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जीवन में क्या कुछ बदलाव आए हैं इसको लेकर रणबीर कपूर ने कईं बड़े खुलासे किए हैं।

आलिया से शादी कर कितनी बदली रणबीर की जिंदगी?

आलिया से शादी कर कितनी बदली रणबीर की जिंदगी?

बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन, अब आलिया भट्ट से शादी करने के बाद रणबीर कपूर की जिंदगी में क्या कुछ बदलाव आए हैं इसकी उन्होंने जानकारी साझा की है।

'हमें अभी भी एहसास नहीं हुआ है कि..'

'हमें अभी भी एहसास नहीं हुआ है कि..'

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया भट्ट से शादी करने के बाद अब उनकी लाइफ कैसी हो गई है। रणबीर कपूर ने कहा कि- इतना बड़ा कोई बदलाव नहीं आया है. हमने सोचा था कि हम शादी कर लेंगे सो हमने कर ली। हमारे कुछ कमिटमेंट्स भी थे। शादी के अगले ही दिन हम दोनों काम पर निकल गए। आलिया अपने शूट पर निकल गई थीं और मैं भी मनाली के लिए निकल गया। जब वो लंदन से वापस आती हैं और मेरी फिल्म 'शमशेरा' रिलीज होती है, तो हम एक हफ्ते की छुट्टी लेने की सोच रहे हैं। हमें अभी भी एहसास नहीं हुआ है कि हम शादीशुदा हैं।'

'मेरे पास हॉलीवुड का कोई सपना नहीं

'मेरे पास हॉलीवुड का कोई सपना नहीं

जब रणबीर से उनकी पत्नी आलिया भट्ट की तरह हॉलीवुड में करियर बनाने को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि, "मेरे पास हॉलीवुड का कोई सपना नहीं है। मेरे पास केवल ब्रह्मास्त्र के सपने हैं। मैंने आलिया की सफलता और सपनों को कभी किसी और में नहीं देखा। मैं जहां हूं वहीं खुश हूं।"

रणबीर-आलिया इस फिल्म में आएंगे नजर

रणबीर-आलिया इस फिल्म में आएंगे नजर

बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में दोनों एकसाथ शादी के बाद नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुनव्वर की गर्लफ्रेंड ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस कि लोग बोले- 'दिखाना क्या चाहती हो, बिगाड़ कर रहेगी उसे', देखें Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+