सुपरस्टार होकर भी रणबीर कपूर को चुरानी पड़ी थी मां की ज्वेलरी, वजह सुनकर नीतू कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
Ranbir Kapoor: कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम एक बार फिर फैंस को हंसाने आ रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' टीवी नहीं बल्कि ओटीटी पर 30 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस शो में लंबे समय बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फिर से जुगलबंदी देखने को मिलेगी। अब शो के पहले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में इस बार पूरा कपूर खानदान नजर आएगा। रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर बतौर गेस्ट शामिल होंगे। इस दौरान रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प राज खोलने वाले हैं। सामने आए प्रोमो में एक्टर ने बताया कि उन्होंने एक बार अपनी मां के जेवर चुरा लिए थे।

रणबीर कपूर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में खुलासा किया कि वह अपनी मां नीतू कपूर के जेवर चोरी कर चुके हैं। जब कपिल शर्मा ने एक्टर से इसके पीछे की मजबूरी पूछी तो उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड्स को इंप्रेस करने के लिए ऐसा करते थे। ये सुनकर कपिल शर्मा की हंसी छूट जाती है।
इस पर रिएक्ट करते हुए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कहती हैं, 'हमारी पीढ़ी ने सबसे ज्यादा मजा किया है।' इसके अलावा कपिल शर्मा ने ये भी खुलासा किया कि रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा के कपड़े भी चुराते थे। साथ ही रणबीर ने बताया कि वह अपनी बेटी राहा को वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में लाने के लिए बेकरार हैं।
बता दें कि, इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में कई पुराने साथी एकसाथ देखने को मिलेंगे। जिसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा भी शामिल हैं। सुनील और कपिल को यूं साथ लंबे समय बाद देखकर फैंस शो के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बार भारती सिंह नजर नहीं आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications