'कौन है किशोर कुमार?' जब आलिया भट्ट ने रणबीर से पूछा था ऐसा सवाल, फैंस बोले-'लिपस्टिक वाले बयान का बदला'
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी कर ली। दोनों अक्सर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ स्पॉट होते हैं। अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से पहली मुलाकात का किस्सा याद किया।
रणबीर कपूर ने गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। हालांकि एक्टर ने पत्नी आलिया भट्ट को लेकर जो बात बताई है वो उसके बाद से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह हो रही हैं।

IFFI में बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि जब वह आलिया भट्ट से मिले थे तो एक्ट्रेस ने उनसे ऐसा सवाल पूछा, जिसे सुनकर वह शॉक्ड रह गए। उन्होंने कहा, 'जब मैं आलिया से पहली बार मिला था तो आलिया को नहीं पता था कि दिग्गज म्यूजिशियन किशोर कुमार कौन हैं? ये जिंदगी का सर्कल है, लोग भूल जाते हैं और फिर नए आर्टिस्ट आ जाते हैं।'
अब रणबीर कपूर के इस बयान के बाद फैंस कपल को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब दोनों को एक-दूसरे के बारे में इंटरव्यू में बात करना बंद कर देना चाहिए, यह उनके भले के लिए होगा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के बारे में ये सब बकवास सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए कहते हैं। ये सब जानबूझकर और सोची-समझी बातें हैं। जितना ज्यादा खबरों में, उतना ज्यादा डिमांड में।" एक ने लिखा, 'रणबीर ने आलिया के लिपस्टिक वाले बयान का बदला ले लिया।'
बता दें कि, इससे पहले आलिया भट्ट ने एक ब्रांड प्रमोशन के लिए वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि रणबीर कपूर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है और वह इसे हटाने के लिए कहते हैं। इसके बाद से रणबीर कपूर को टॉक्सिक बॉयफ्रेंड का टैग देकर खूब ट्रोल किया गया था।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार में दोनों साथ नजर आएंगे। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र का अगला पार्ट, ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव, जो कि दिसंबर 2026 में रिलीज़ होगा। इस फिल्म में भी दोनों एकसाथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?












Click it and Unblock the Notifications