पिता ऋषि कपूर को याद कर रणबीर कपूर हुए इमोशनल, कहा- ‘काश मेरे पिता 'शमशेरा' देखने के लिए…’

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म शमशेरा के रिलीज होने से पहले अपने पिता ऋषि कपूर को याद कर कईं बड़ी बातें कही।

मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यही वजह है कि, वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को याद कर कईं बड़ी बातें कही।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर ने बयां किया दर्द
रणबीर का मानना है कि उनके पिता महान ऋषि कपूर उन्हें शमशेरा में और उनके रूप में देखना पसंद करते। ऋषि कपूर हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा एक ऐसे हीरो की भूमिका निभाने का प्रयास करे जो देश भर के दर्शकों से जुड़ सके। रणबीर कपूर ने कहा कि, 'काश मेरे पिता इस फिल्म को देखने के लिए जिंदा होते। वह हमेशा अपनी आलोचना के बारे में स्पष्ट रूप से ईमानदार रहे हैं अगर उन्हें कुछ पसंद आया है या कुछ पसंद नहीं है, खासकर मेरे काम के साथ। तो, यह दुख की बात है कि वह इसे देखने नहीं हैं'।

'उन्हें मुझ पर गर्व है'
रणबीर कपूर ने आगे कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि कहीं न कहीं वह मेरी तलाश कर रहे हैं और उन्हें मुझ पर गर्व है।" आप बड़े दर्शकों के लिए फिल्में बनाना चाहते हैं। आप ऐसी कहानियां बताना चाहते हैं जिनसे दर्शकों की विभिन्न पीढ़ियां जुड़ सकें और उनका मनोरंजन हो सके, फिल्म 'शमशेरा' उन्ही में से एक फिल्म है'।

इस दिन रिलीज होगी शमशेरा
आपको बता दें कि, रणबीर कपूर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म संजू में नजर आए थे। अब रणबीर कपूर लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा उनके लिए बेहद खास है क्योंकि वह ऐसे किरदार में पहली बार नजर आएंगे। बता दें कि, फिलम शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 22 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+