Viral Video: कैमरा मैन की इस बात पर गुस्साए रणबीर कपूर, जोर से बोले ‘तू चाचा बन गया’
रणबीर कपूर अब जल्द ही पापा बनने वाले हैं। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें बधाई दी। लेकिन इस पर एक्टर ने एक मजेदार जवाब दिया।
मुंबई, 7 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हैं। हाल ही में उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी की घोषणा की थी जिसके बाद से उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी उन्हें पिता बनने की बधाई दे रहे हैं तो एक्टर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।

रणबीर कपूर का वायरल वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा' के लिए वह जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक्टर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बता दें आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से सभी उनको बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रणबीर कपूर ने अपने पिता बनने का रिएक्शन दिया।
पिता बनने की बधाई पर रणबीर का मजेदार जवाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी जब उन्हें पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस पर रणबीर कपूर ने बिना किसी देरी किए तुरंत अपना रिएक्शन दिया और पैपराजी की ओर इशारा कर कहा 'तू मामा बन गया, तू चाचा बन गया।' रणबीर कपूर का ये वीडियो देखने के बाद फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
Recommended Video

आलिया-रणबीर की शादी
वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बात करें तो दोनों ने लगभग 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी कर ली थी। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इन दोनों की शादी बांद्रा में उनके आवास पर आयोजित की गई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहीं।
आलिया ने की थी प्रेगनेंसी की घोषणा
बता दें कि शादी के 2 महीने बाद 27 जून को आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर संग अस्पताल की तस्वीर शेयर की थी। इस अनमोल पल को कैमरे में कैद कर आलिया ने कैप्शन में लिखा- ''हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'' आलिया भट्ट की इस घोषणा के बाद से लगातार फैंस आलिया और रणबीर को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म
वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही रणबीर कपूर जल्द ही अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। ये फिल्म दोनों के लिए बेहद खास है क्योंकि दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करीब आए थे। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications