रणबीर कपूर ने हाथों से उठाकर आलिया की चप्पल को रखा ऐसी जगह, भड़के लोग और लगा दी एक्टर की क्लास
Ranbir Kapoor Troll: वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के आगे चल रही थीं। वह सबसे पहले घर में एंट्री करती हैं और बाहर सीढ़ी के पास अपनी चप्पल उतार देती हैं।

Ranbir Kapoor Troll: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के ऊपर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गत 20 अप्रैल 203 को उनकी मां पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा की पत्नी थीं। पामेला चोपड़ा के निधन की खबर के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचने लगे थे। इसी बीच रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को साथ लेकर आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे थे। अब रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
आलिया की चप्पल उठाने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ शुक्रवार की शाम को आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचते हैं। रणबीर और आलिया कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। वीडियो में दिखाई देता है कि आलिया भट्ट पहले चप्पल उतारकर आदित्य चोपड़ा के घर में एंट्री करती हैं। वहीं उनके पीछे चल रहे रणबीर कपूर पत्नी आलिया की चप्पल को हाथों से उठाकर वीडियो में नजर आ रहे मंदिर के सामने रख देते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग रणबीर कपूर को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
कैजुअल लुक में नजर आए थे रणबीर कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रणबीर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट इस मौके पर सफेद रंग के आउटफिट में नजर आई थीं। रणबीर कपूर ने वाइट टी-शर्ट और डेनिम पहना हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के आगे चल रही थीं। वह सबसे पहले घर में एंट्री करती हैं और बाहर सीढ़ी के पास अपनी चप्पल उतार देती हैं। देखें वीडियो-
रणबीर ने चप्पल उठाकर मंदिर के पास रख दी
इसके बाद रणबीर कपूर पीछे से आते हैं और उनकी चप्पल हाथों से उठाकर अंदर रख देते हैं जहां पर एक मंदिर बना हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स रणबीर कपूर पर भड़क उठे हैं। लोग रणबीर कपूर को खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर ने आलिया की चप्पल मंदिर के सामने रख दी थी। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
रणबीर कपूर की यूजर्स ने लगाई क्लास
भड़के सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने रणबीर कपूर को ट्रोल करते हुए कमेंट में लिखा है- आलिया ने मंदिर देखकर ही चप्पल बाहर उतार दी थी लेकिन रणबीर ने चप्पल उठाकर मंदिर के अंदर ही रख दी। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाइफ की चप्पल उठाना किसी पब्लिसिटी से कम नहीं है लेकिन मंदिर के सामने रखना गलत बात है।












Click it and Unblock the Notifications