क्या एक दूसरे को पसंद नहीं करते आलिया-नीतू? सास-बहू के रिश्ते को लेकर रणबीर कपूर बोले-'दोनों कभी एकसाथ...'

Alia Bhatt Neetu Kapoor Bonding: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर मीडिया के सामने एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।

रणबीर कपूर इन दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ बॉन्डिंग पर बात की। साथ ही एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी आलिया भट्ट का नीतू के साथ कैसा रिश्ता है।

Ranbir Kapoor

निखिल कामाथ के पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया नीतू कपूर से बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने कहा कि, 'मेरी मां और आलिया दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। दोनों के बीच एक सच्चा रिश्ता है। वो मेरी मां के साथ जिस तरह रहती हैं, वो सब देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। मैं महिलाओं के साथ काफी रहा हूं जैसे मेरी मां, मेरी बहनें, आलिया और अब राहा। ये सारी दुनिया की बेस्ट वुमन हैं।'

रणबीर कपूर ने आगे ये भी बताया कि जब वह अपने पिता ऋषि कपूर के इलाज के लिए विदेश में थे तब आलिया भट्ट ने उनका काफी सपोर्ट किया था। एक्टर ने कहा कि, 'जब मैं अमेरिका में पापा का इलाज करवा रहा था तो वह मेरे साथ हमेशा खड़ी रहीं। अगर मैं अस्पताल में होता था तो वह भी मेरे साथ वहीं होती थीं। उन्होंने हमेशा मेरा सपोर्ट किया है।'

बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2022 में शादी कर ली। अब कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। अक्सर सोशल मीडिया पर आलिया अपनी लाडली के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+