'मेरा ये सपना था' भगवान राम के रोल को लेकर पहली बार बोले रणबीर कपूर, रामायण की पूरी हुई शूटिंग

Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जो भी रोल करते हैं उसमें अपनी पूरी जान डाल देते हैं। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अब हाल ही में रणबीर ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

रणबीर कपूर हाल ही में जेद्दा में पॉपुलर इवेंट रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने फिल्म रामायण पर पहली बार खुलकर बात की। एक्टर ने कहा कि वह भगवान राम के रोल के लिए काफी एक्साइटेड हैं और ये उनका हमेशा से सपना था।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर ने कहा, 'उस कहानी का हिस्सा बनना, मैं राम के किरदार को निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। यह मेरे लिए एक सपना है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ है। यह भारतीय संस्कृति के बारे में सिखाती है। परिवार और पति-पत्नी के रिश्ते कैसा होता है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।"

रणबीर कपूर ने इसके अलावा बताया कि फिल्म रामायण का पहला पार्ट बनकर तैयार है और जल्द ही ये फिल्म फ्लेर पर उतरने वाली है। वहीं जल्द ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग भी अब शुरू होने वाली है। एक्टर ने कहा, "इसमें कलाकार, निर्माता और विभिन्न क्रू सदस्य दुनिया भर से हैं। इसे दो भागों में बनाया जा रहा है। यह भगवान राम और रावण की कहानी है और यह भारत की सबसे बड़ी कहानी है।

बता दें कि, फिल्म रामायण का पहला भाग साल 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। इसके अलावा रणबीर के पास संदीप रेड्डी वांगा की "एनिमल पार्क" पर भी है। एक्टर ने इसका अपडेट देते हुए कहा कि, इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग जल्द शुरू होगी। वहीं वांगा इस फ्रेंचाइज़ी के तीसरे भाग को लेकर बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि, इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था जिसे फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और मां नीतू ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन, लेकिन नहीं दिखीं बहू आलिया भट्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+