'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के वक्त आलिया से हुआ प्यार, अयान से इस वजह से छिपाई बात, रणबीर कपूर का खुलासा

मुंबई, 07 अगस्त: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में शुमार रणबीर कपूर और आलिया की रिलेशनशिप की खबरों ने जमकर जोर पकड़ा था, हालांकि अब दोनों ऑफिशियल कपल बन चुके हैं। इसी के साथ आलिया भट्ट अपने प्रेगनेंसी फेज को भी एंजॉय कर रही हैं, हाल ही में आलिया भट्ट को पति रणबीर कपूर के साथ स्पॉट किया गया था, जिसमें उनका साफ बेबी बंप दिखाई दे रहा था। वहीं अब रणबीर कपूर ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के वक्त आलिया से अपने रिलेशनशिप को अयान मुखर्जी से छिपाया था। इसकी उन्होंने वजह भी बताई।

5 साल में बनी फिल्म, शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

5 साल में बनी फिल्म, शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को बनने में करीब 5 साल का वक्त लगा, जिसकी शूटिंग के दौरान ही रणबीर और आलिया एक दूसरे के नजदीक आए, और नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। और बात शादी तक पहुंच गई।

रणबीर-आलिया के बेस्ट फ्रेंड हैं अयान मुखर्जी

रणबीर-आलिया के बेस्ट फ्रेंड हैं अयान मुखर्जी

'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशक अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो कि दोनों ही सितारों के करीबी दोस्त हैं। इतना ही नहीं रणबीर और आलिया के साथ अयान को अक्सर छुट्टियों पर भी देखा जाता है, लेकिन इतनी गहरी और अच्छी दोस्ती होने के बाद भी रणबीर कपूर और आलिया ने अपने डेटिंग की बात को अयान से कुछ वक्त के लिए छिपाकर रखा था। जिसका खुलासा खुद एक्टर रणबीर कपूर ने हालिया फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए किया।

रणबीर ने इस वजह से छिपाई डेटिंग की बात

रणबीर ने इस वजह से छिपाई डेटिंग की बात

रणबीर कपूर ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप में होने की बात को अयान मुखर्जी से छिपाई थी। रणबीर ने कहा, "एक वक्त आया था, जब मैं और आलिया डेट कर रहे थे, लेकिन अयान इस बात से घबरा ना जाए इस डर से हम यह बात को उसे नहीं बता पाए। क्योंकि हम दोनों को डर था कि कहीं हमारी डेटिंग की बात जानकर अयान नाराज न हो जाएं। अयान का बस फिल्म पर भी फोकस था।

3 पार्ट में फिल्म बनेगी 'ब्रह्मास्त्र'

3 पार्ट में फिल्म बनेगी 'ब्रह्मास्त्र'

वहीं रणबीर-आलिया की डेटिंग पर अपना रिएक्शन देते हुए अयान ने कहा कि जब मुझे रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया तो मेरा बहुत बहुत मेच्योर रिएक्शन था। मैंने एक बेस्ट फ्रेंड की तरह ही व्यवहार किया था। आपको बता दें कि फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के 3 पार्ट बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+