Ranbir Kapoor Birthday: 250 रुपये थी रणबीर की सैलरी, अब करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, जानें कार कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम टॉप एक्टर्स में शुमार है। साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। अब उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 17 साल हो चुके हैं। रणबीर कपूर को चॉकलेटी बॉय के नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर की पहली सैलरी 250 रुपये थी और वह आज करोड़ों की मालिक हैं। रणबीर कपूर के 41वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि आखिर उनकी टोटल नेटवर्थ कितनी है।

रणबीर कपूर ऋषि कपूर के इकलौते बेटे हैं ऐसे में जाहिर है कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की नेट वर्थ 330 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी मोटी कमाई कर लेते हैं। एक्टर एक ब्रैंड के लिए लगभग 6 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। वह एक महीने में 3 करोड़ रुपये कमाए है।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर जिस घर में रहते हैं वह बेहद आलीशान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत लगभग 35 करोड़ के आसपास है। रणबीर कपूर का घर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। एक्टर का ये फ्लैट अंदर से बेहद खूबसूरत है।

कपूर खानदान के बेटे रणबीर को महंगी गाड़ियों का भी शौक हैं। वह अक्सर लग्जरी गाड़ियों के साथ स्पॉट किए जाते हैं। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 2.47 करोड़ की Audi R8 V10 और 2.04 करोड़ की मर्सिडीज़ बेंज़ G63 AMG हैं। यही नहीं रणबीर कपूर के पास रेंज रोवर स्पोर्ट और ऑडी A8 जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं। जिनकी कीमत 1.51 करोड़ और 1.12 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा भी उनके पास कई महंगी कारे हैं।

बता दें कि, रणबीर कपूर ने फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' में काम किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर राजीव कपूर ने रणबीर कपूर को असिस्ट किया था और इसके लिए एक्टर को कुल 250 रुपये मिले थे। लेकिन आज एक्टर एक फिल्म के लिए मेकर्स के करोड़ों में फीस वसूलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की फीस 70 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+