शादी से पहले रणबीर कपूर करेंगे शानदार बैचलर पार्टी, जानें कौन-कौन होगा शामिल
नई दिल्ली, 4 अप्रैल: बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रणबीर कपूर के शादी की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं। दावा किया जा रहा कि अप्रैल मिड में वो आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के परिवार वाले जोर-शोर से इसकी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं अब ये खबर आ रही कि शादी से कुछ दिन पहले रणबीर एक ग्रैंड बैचलर पार्टी रखने जा रहे हैं।
Recommended Video

कहां होगी पार्टी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने शादी से पहले बैचलर पार्टी का प्लान बनाया है। इसमें उनके बचपन के दोस्त समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। इस पार्टी में अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल हो सकते हैं। तीनों की रणबीर से काफी नजदीकियां हैं। वहीं खबर ये भी है कि रणबीर की ये हाईप्रोफाइल पार्टी उनके घर पर ही होगी। इस वजह से इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पा रही।

बदल सकती है डेट
सूत्रों के मुताबिक आलिया भट्ट के नाना एन. राजदान काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्होंने इच्छा जताई थी कि वो रणबीर और आलिया की शादी देखना चाहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड का ये फेमस कपल 17 अप्रैल को शादी कर सकता है। सूत्र ये भी दावा कर रहे कि आलिया के नाना की तबीयत को देखते हुए शादी की डेट को आगे-पीछे किया जा सकता है। ये समारोह निजी होगा और इसमें चुनिंदा गेस्ट को ही बुलाया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि दोनों आरके स्टूडियो साइट में शादी के बंधन में बंधेंगे।

घर वालों ने साध रखी है चुप्पी
रणबीर और आलिया के परिवार ने इस शादी पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर को फोटोग्राफर्स ने घेर लिया और उनसे पूछा कि बहू कब आ रही है। इस पर उन्होंने आसमान की ओर देखते हुए हाथ उठाया। उनका इशारा था कि भगवान ही जाने कब बहू आ रही है। इसके बाद पैपराजी ने कहा कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है तो नीतू कपूर ने शुक्रिया कहा।

रणबीर ने कही थी ये बात
हाल ही में रणबीर ने कहा था कि मैं मीडिया से बातचीत में तो शादी की तारीख नहीं बताने वाला हूं, लेकिन मैं और आलिया जल्द शादी करना चाहते हैं, लिहाजा उम्मीद है कि हम जल्दी ही शादी करेंगे। रणबीर ने कहा कि मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि शादी की तारीख मीडिया को अनाउंस कर दूं। वैसे जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आएंगे।











Click it and Unblock the Notifications