'क्या करूं भाई?' गुस्से में पैपराजी पर चिल्लाए रणबीर कपूर, नेटिजेन्स ने एक्टर को बताया 'बदतमीज'

Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया जिसे देख फैंस भड़क गए।

दरअसल, रणबीर कपूर का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। जिसमे वह अचानक पैपराजी पर भड़क गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी कार की तरफ जाते हैं कि तभी पैपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते हैं। लेकिन रणबीर कपूर को ये चीज पसंद नहीं आई और वह गुस्से से लाल हो जाते हैं।

Ranbir Kapoor

वीडियो में एक कैमरामेन रणबीर से कहता है कि, 'रूको ना भाई'। तभी एक्टर गुस्से में कहते हैं, 'क्या करूं भाई? क्या करूं?' इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं। हालांकि इस दौरान पैपराजी ने एक्टर को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। जिसकी वजह से फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

रणबीर कपूर का यह वीडियो जैसे ही सामने आया तो लोग उनके इस बर्ताव के लिए खूब खरी खोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये आरके ने बहुत ही गंदा व्यवहार किया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यों बेइज्जती करवाते हैं पैपराजी वाले'। वहीं कुछ लोगों ने एक्टर को बदतमीज बताया। इस तरह से कमेंट कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि, फिल्म एनिमल इस साल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+