रणबीर कपूर को पहली सैलरी पर मिले थे 250 रुपए, मां के पैरों में रख दी थी अपनी कमाई
नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर को अपनी पहली सैलरी के रूप में केवल 250 रुपये मिले थे।
मुंबई, 25 जूनः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली 2 फिल्मों 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' आगामी 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। वही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी इन दिनों कैमरे पर अपने बेटे और बहू के बारे में खुलकर बातें करती नजर आने लगी हैं। आपको बता दें कि साल 1996 में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' रिलीज हुई थी। करीब पांच साल पहले यानी साल 2017 में नीतू कपूर ने इस फिल्म के सेट की एक बड़ी खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। अब इसी से जुड़ा एक वाकया रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी इस फिल्म में कमाई कितनी थी और उन्हें जो रुपये मिले थे वो उन्होंने किसको दिए थे।
फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' के लिए लिए मिली थी पहली सैलरी
फिलहाल रणबीर कपूर अपनी एक फिल्म से करोड़ों रुपये कमा लेते हैं लेकिन क्या आपको पता हे कि उनकी पहली सैलरी कितनी थी। नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर को अनी पहली सैलरी के रूप में केवल 250 रुपये मिले थे। Mashable India के साथ बातचीत में रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने इस सैलरी का क्या किया था। उन्होंने बताया कि साल 1996 में आई फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' से उन्हें ये पैसे मिले थे। अपनी पहली सैलरी को उन्होंने एक अच्छे बेटे की तरह अपनी मां को सौंप दिया था।

मां के चरणों में रखी थी पहली कमाई
रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में बताया- अच्छे बच्चों की तरह, मैं अपनी मां के रूम में गया और वो चेक मैंने उनके चरणों में रख दिया। उन्होंने उसे देखा और वह रोने लगीं। यह उन फिल्मी पलों के जैसा था, जिसमें मैंने परफॉर्म किया था। आपको बता दें कि रणबीर ने साल 1996 में रिलीज हुई राजीव कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म प्रेम ग्रंथ से सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। फिल्म में उनके पापा ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था।

सीक्रेट इंस्टाग्राम का किया खुलासा
रणबीर कपूर ने अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में मीडिया से बात की। रणबीर ने कहा- बात ये है कि मैं पोस्ट नहीं करता और मेरे फॉलोवर्स भी नहीं हैं, तो क्या बात है? मैं अपना अकाउंट पब्लिक कर सकता था, लेकिन फिलहाल मैं ऐसे ही ठीक हूं। लेकिन मैंने कभी न नहीं कहा। मैं सोशल मीडिया के बिना शालीनता से सब कर रहा हूं, लेकिन मैंने जैसा कहा कभी किसी चीज को नहीं मत कहो।

आलिया के बारे में कही ये बात
हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के बारे में भी कई बातें कही थीं। रणबीर कपूर ने कहा था- मैंने हमेशा कहा कि हमें जीवन में दाल चावल की नहीं, टंगड़ी कबाब की जरूरत है, लेकिन अनुभव के साथ मैं कह सकता हूं कि दाल चावल से बेहतर जिंदगी में और कुछ नहीं होता। आलिया मेरे लिए दाल चावल में तड़का है, इसके साथ अचार, वह सब कुछ है और मैं अपने जीवन में इससे बेहतर साथी नहीं मांग सकता था।












Click it and Unblock the Notifications