पति रणबीर कपूर ने शादी की सालगिरह पर आलिया भट्ट को गिफ्ट में दिया महंगा बैग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Alia Bhatt Anniversary Gift: शादी की सालगिरह से ठीक एक दिन पहले रणबीर कपूर को हाथ में एक बैग लिए दुकान से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस बैग में आलिया भट्ट के लिए गिफ्ट था।

Alia Bhatt Anniversary Gift: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गत 14 अप्रैल को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। दोनों अपने फिल्मी करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतरीन तरीके से इन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें के पति रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को उनकी शादी की सालगिरह पर एक बहुत ही सुंदर और महंगा गिफ्ट दिया है। इस गिफ्ट की कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं।
आलिया को पति रणबीर ने दिया महंगा गिफ्ट
इस समय सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का महंगा गिफ्ट ट्रेंड कर रहा है। लोग इस एक्सपेंसिव गिफ्ट को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। अपनी शादी की सालगिरह से ठीक एक दिन पहले पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट से हाथ में एक बैग लिए बाहर निकलते हुए देखा गया था। बाद में 14 अप्रैल 2023 को यानी अपनी शादी की पहली सालगिरह के दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उनके निर्माणाधीन घर को देखने के लिए पहुंचे थे। देखें वीडियो-
आलिया को गिफ्ट में मिला ब्रांडेड बैग
यहां पर आलिया और रणबीर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। हालांकि, जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह आलिया के हाथ में एक पिंक कलर का बैग। ये बैग उसी ब्रांड का था जिसकी दुकान से रणबीर कपूर को निकलते हुए देखा गया था।ऐसे में लोगों को लग रहा है कि रणबीर ने शादी की सालगिरह पर अपनी प्यारी पत्नी आलिया को ये बैग गिफ्ट किया होगा।
आलिया के बैग की कीमत 10 लाख रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को शादी की पहली सालगिरह पर ये शानदार पर्स गिफ्ट किया है। खास मौके पर आलिया ने ये पर्स कैरी किया हुआ था। गत 14 अप्रैल, 2023 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने अपने पति, रणबीर कपूर के साथ उनके नए निर्माणाधीन घर में एंट्री करते समय गुलाबी रंग का पर्स ले रखआ था। ये बैग चैनल ब्रांड का था। यह पर्स काफी कीमती बकरी की खाल से बना है और इसमें गोल्ड-टोन मैटेलिक फिनिश किया गया है। इस पर्स की कीमत 12,250 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपए है। देखें वीडियो-
नीतू कपूर ने शेयर की थी फोटो
आपको बता दें कि आलिया-रणबीर की शादी की पहली सालगिरह पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए, रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने उनके शादी की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिवंगत एक्टर और नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर भी नजर आ रहे थे। नीतू कपूर की शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि ऋषि कपूर की तस्वीर मंडप में रखी हुई थी जब रणबीर और आलिया पवित्र अग्नि के चारों तरफ फेरे ले रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications