रणबीर कपूर की ये फिल्में सिनेमाघरों पर नहीं चला पाईं जादू, देखते ही दर्शकों ने पीट लिया था सिर
रणबीर कपूर ने अपनी कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी बार-बार अपनी काबिलियत साबित की है। अब देखना ये है कि 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म से रणबीर कपूर की किस्मत बदलती है या नहीं।
मुंबई, 24 जूनः पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली दो फिल्मों 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों को उनकी आने वाली दोनों फिल्मों का ट्रेलर काफी पसंद आया है। जल्द ही इन दोनों फिल्मों के साथ रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के क्यूट हीरों में से एक रणबीर कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। वहीं रणबीर कपूर ने 'संजू', 'ये जवानी है दीवानी' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता भी है। उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी उन्होंने बार-बार अपनी काबिलियत साबित की है। अब देखना ये है कि 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म से रणबीर कपूर की किस्मत बदलती है या नहीं। आइए जानते हैं रणबीर कपूर की कुछ फ्लॉप फिल्मों के बार में।

बेशर्म
रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशर्म' बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। दर्शको को इस फिल्म की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई थी। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर की लीड हीरोइन पल्ली शादरी थीं। इसके अलावा रणबीर कपूर के रीयल लाइफ के पापा और मम्मी यानी ऋषि कपूर और नीतू सिंग भी इस फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

बॉम्बे वेलवेट
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिरी थी। फिल्म को 120 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 44 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म मेकर करण जौहर भी एक्टिंग करते नजर आए थे। ये पीरियड क्राइ थ्रिलर फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप थे।

जग्गा जासूस
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई थी। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म को अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म को 131 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था लेकिन इसने केवल 83 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी।

रॉकेट सिंहः सेल्समैन ऑफ द ईयर
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रॉकेट सिंहः सेल्समैन ऑफ द ईयर' की कहानी एक कॉलेज स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक सेल्समैन बन जाता है। ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। यही कारण है कि ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म को यश राज बैनर के तले साल 2009 में आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था।

सांवरिया
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से ही रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। साल 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। यही कारण है कि रणबीर और सोनम की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी में नजर आई थीं।

तमाशा
इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में थी जो सड़क किनारे कहानीकार द्वारा सुनाई गई कहानियों से मोहित हो जाता है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में 135 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications