रणबीर कपूर के बर्थडे पर बेटी राहा ने लूट ली लाइमलाइट, पहली बार पैप्स को कहा 'बॉय', फोटोज हुईं वायरल

Raha Kapoor Wave Paps: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। लेकिन इस खास मौके पर भी एक्टर से ज्यादा उनकी बेटी राहा कपूर ने फैंस का ध्यान खींचा। राहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने पहली बार पैप्स को बॉय कहा।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की कोई भी तस्वीर या वीडियो वायरल होती है तो हर कोई उसी का दीवाना हो जाता है। इस बार भी वैसा ही कुछ हुआ। रणबीर कपूर ने अपनी शानदार कार चलाते हुए पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ समय बिताया। राहा ने घर के बाहर पैपराजी को देखकर हाथ हिलाया।

Raha Kapoor

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा अपनी मां आलिया की गोद में बैठी हुई हैं। अब पैपराजी कपल की तस्वीरें क्लिक करने में लगा था। लेकिन जैसे ही राहा ने कैमरे की तरफ देखकर बॉय किया तो सारा पैप्स का ध्यान उसी पर चला गया। कपल के बजाय वह राहा की फोटो जूम करके क्लिक करने लगे। ये वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई फिर राहा की क्यूटनेस का दीवाना हो गया।

बता दें कि, परिवार के साथ बाहर निकलने से पहले, रणबीर ने मीडिया के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया। ग्रे स्वेटशर्ट और स्वेटपैंट पहने, उन्होंने पपराजी द्वारा लाए गए एक जन्मदिन के केक को काटा और उसे कैमरा कर्मियों के साथ साझा किया। उन्होंने पैपराजी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह "धूम 4" में नजर आएंगे, जिसकी प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया यशराज फिल्म्स में आदित्य चोपड़ा की देखरेख में शुरू हो गई है। एक सूत्र ने बताया कि आदित्य चोपड़ा, जो इस फ्रेंचाइजी को बहुत महत्व देते हैं, इसे आधुनिक दर्शकों के लिए फिर से तैयार करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा एक्टर फिल्म रामायण को लेकर भी चर्चा में हैं। जिसमें वह खुद भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और मां नीतू ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन, लेकिन नहीं दिखीं बहू आलिया भट्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+