शादी से पहले ही रणबीर कपूर ने आलिया के साथ किया था ये काम, अब जाकर सामने आई सच्चाई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी से करीब चार साल पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों लिव इन में भी रहते थे। बाद में दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी कर ली।

मुंबई, 27 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद से ही लोग रणबीर कपूर और उनकी चर्चा कर रहे हैं। दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं। गत 9 सितंबर को आलिया भट्ट और उनके रियल लाइफ पति रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ साथ अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आई हैं। आलिया की मानें तो इस फिल्म को सुपरहिट बनाने में इसकी कहानी और रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग का कमाल है। आज रणबीर कपूर का 40वां जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं कि रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने उनके बारे में क्या बड़े खुलासे किए हैं।

रणबीर को पसंद था लिव इन रिलेशनशिप

रणबीर को पसंद था लिव इन रिलेशनशिप

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी से पहले तक लिव इन में रहते थे। ऐसे में आलिया भट्ट ने मीडिया के सामने रणबीर और अपने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए। आलिया भट्ट ने कहा मुझे लगता है कि लिव इन में रहना कोई बुरी बात नहीं है और रणबीर को भी ये पसंद है। लिव इन में रहते हुए आप एक-दूसरे को अच्छे से जान पाते हैं। वहीं रणबीर का कहना है कि शादी से पहले से ही पार्टनर के साथ लिव इन में रहने से कई यादें भी बनती हैं जो बहुत ही अच्छी होती हैं। साथ ही एक दूसरे के प्रति सहजता भी आती है।

शादी से पहले लिव इन में रहते थे रणबीर

शादी से पहले लिव इन में रहते थे रणबीर

पति रणबीर कपूर के सामने ही आलिया भट्ट ने अपने लिव इन रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह और रणबीर कपूर शादी करना चाहते थे इसीलिए दोनों ने शादी से पहले एक साथ रहने की प्लानिंग की थी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी से करीब चार साल पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों लिव इन में भी रहते थे। बाद में दोनें ने अप्रैल 2022 में शादी कर ली और अब आलिया अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को पूरी तरह से इन्जॉय कर रही हैं।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पर हुआ था प्यार

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पर हुआ था प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत पहले से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। हालांकि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के समय ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे थे। वहीं आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। बाद में उनका बेबी बंप भी नजर आने लगा। लोगों का मानना है कि आलिया पति रणबीर कपूर के साथ लिव इन में रहने के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए दोनों ने जल्दी शादी कर ली और उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने पैरेंट्स बनने की गड न्यूज दी।

एक दूसरे को समझने के लिए लिव इन में रहना जरूरी

एक दूसरे को समझने के लिए लिव इन में रहना जरूरी

रणबीर कपूर ने लिव इन रिलेशनशिप पर बात करते हए कहा- अगर आप शादी से पहले एकसाथ रह सकते हैं, तो बिल्कुल रहें। लिव इन में रहने से दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझने लगते हैं। आप अपने रिश्ते में सहज हो जाते हैं। आप बहुत सारी यादें बना सकते हैं, वह भी बिना किसी दवाब या भार के, और शादी करनी है तो क्यों नहीं। शादी समय पर कर लें।

लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ रहने का मौका मिला

लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ रहने का मौका मिला

वहीं आलिया ने रणबीर के बारे में बताया था- हम सच में शादी करने वाले थे तो हमने साथ रहने का प्लान किया था। हालांकि इसके बाद कोरोना आ गया, लेकिन प्लानिंग जारी रही। रणबीर को लॉकडाउन के समय मेरे साथ टाइम स्पेंड करना था। लॉकडाउन के चलते हमें एक दूसरे के साथ काफी समय बिताने को मिला। हम अपने रिश्ते में आगे बढ़ रहे थे। हम यही सोच रहे थे कि हम सब ठीक कर लेंगे, सब व्यवस्थित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+