हर तरफ वाहवाही के बीच रणबीर की 'एनिमल' पर चोरी का आरोप, गंडासा सीन में ऐसा क्या?

Animal Scene copied: रणबीर कपूर की एनिमल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्रेलर में बाप-बेटे के रिश्ते को जिस तरह से दिखाया गया है, लोगों को वो बेहद भावुक कर रहा है। ऐसे में रणबीर की एक्टिंग के लोग दीवाने हो रहे हैं। एक्टर ने एक ही फिल्म में रोमांस से लेकर एक गुंडे और फिर एक बेटे के किरदार को जिस तरह से निभाया है, लोगों का कहना है कि ये सिर्फ रणबीर ही कर सकता है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, वो ये कि इसका एक सीन किसी अन्य फिल्म से कॉपी किया हुआ है।

क्या है गंडासा सीन?
ट्रेलर में आपने देखा होगा कि हाथ में गंडासा चलाते हुए गुस्से में रणबीर कपूर आगे बढ़ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। अब बताया जा रहा है कि ये सीन टीम की क्रिएटिविटी या फिर उनकी स्टोरी नहीं है बल्कि किसी अन्य फिल्म से ये सीन चुराया गया है। ये फिल्म है हॉलीवुड की ओल्ड बॉय।

Ranbir kapoor

फिल्म पर लगे चोरी के आरोप
बताया जा रहा है कि रणबीर का गंडासा सीन ओल्ड बॉय से चुराया हुआ है। उस फिल्म में भी एक्टर इसी तरह से आगे बढ़ता है और हूबहू ऐसा ही उसमें भी दिखाया हुआ है। हालांकि, जिस हॉलीवुड मूवी की बात हो रही है, उसमें ना तो किसी रह का म्यूजिक है औऱ ना ही इस तरह का सिनेमैटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। जबकि रणबीर की फिल्म में तो जबरदस्त एक्शन और अंदाज ही अंदाज है।

डैशिंग लग रहे हैं रणबीर कपूर
इस सीन में रणबीर के अलावा मौजूदा लोगों ने फैंसी हैंडगियर पहना हुआ है। लंबे बालों वाले रणबीर काफी डैशिंग और हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस सीन की बात करें तो इसे सिनेमैटिक अंदाज दिया गया है। हालांकि, सिर्फ इसी सीन के चलते फिल्म पर चोरी के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर पूरी फिल्म को लेकर ही ये कहा जा रहा है कि ये हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+