Animal First Look: नए साल पर रिलीज हुआ 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर, खून से लथपथ खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर

नए साल के मौके पर एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ है। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Story Animal First Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। नए साल के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, एक्टर इस बार फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं।

Ranbir Kapoor

वायरल हो रहा पोस्टर
बता दें कि, फिल्म एनिमल संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। संदीप रेड्डी ने ये पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर में रणबीर कपूर की बाजू से खून निकल रहा है। साथ ही उन्होंने खून से लथपथ हाथों में कुलाहड़ी पकड़ी हुई है। रणबीर कपूर इस बीयर्ड लुक में वह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। फिलहाल ये पोस्टर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, साल 2022 के अंत में 31 दिसंबर की रात 12 बजे मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर किया। एनिमल का फर्स्ट लुक पोस्टर देख फैंस रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि वहीं कुछ यूजर्स ने इसे साउथ की कॉपी बताया। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+