रणबीर कपूर के 'एनिमल' की बढ़ी डिमांड, मुंबई में देर रात 2 बजे और सुबह 5 बजे चलेंगे शोज, अब होगा ऐसा काम
Animal Midnight and Early Morning Shows: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार लुक के साथ साथ लोगों को दोनों एक्टरों की एक्टिंग भी दमदार लग रही है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। कई थिएटर्स के सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म ने रिलीज होने के 2 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली है।
रणबीर कपूर के 'एनिमल' की बढ़ी डिमांड
बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म इतना अच्छा कारोबार कर रही है कि अब टिकट्स भी कम पड़ने लगे हैं। खबर है कि मुंबई में 'एनिमल' को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज देखा जा रहा है कि थिएटर्स में फिल्म की टिकटें कम पड़ने लगी हैं। इस वजह से अब थिएटर मालिकों ने आधी रात और सुबह में काफी जल्दी शोज की बुकिंग खोल दी है।

देर रात को देख सकेंगे 'एनिमल'
आपको बता दें कि अब मुबंई के थिएटरों में 'एनिमल' के शोज देर रात 1 बजे, 2 बजे तक होंगे और फिर सुबह 5:30 बजे से इस फिल्म के शो शुरू जाएंगे। इसका मतलब है कि अब लोगों को 24X7 'एनिमल' के शोज सिनेमाघरों में देखने को मिल सकेंगे।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की है। वहीं इन दो दिनों में एनिमल का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपये हो गया है।
बॉबी देओल ने कहा- मेरे लिए सब सपने जैसा
सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म एनिमल में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए फैंस उन पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। बॉबी देओल कैमरे पर कहते हैं कि उन्हें बहुत खुशी है कि लोगों को ये फिल्म अच्छी लग रही है और लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। बॉबी देओल कहते हैं कि ये सब उनके लिए एक सपने जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications