Animal का डिलीट सीन सोशल मीडिया हो रहा वायरल, घायल हुए रणबीर कपूर ने नशे में उड़ाया प्लेन

Animal Deleted Scenes Viral: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि फिल्म एनिमल से डिलीट किया हुआ सीन है।

बता दें कि, फिल्म एनिमल के रिलीज होने से पहले उसमें से कुछ सीन्स सेंसर बोर्ड ने हटवाए थे। रणबीर कपूर का ये सीन भी सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर के हाथ में शराब की बोतल होती है और वह खराब हालत होने के बावजूद प्लेन चलाते हैं।

Ranbir Kapoor

वीडियो में रणबीर कपूर पी हुई हालत में पायलट के पास जाते हैं और नीचे धक्का दिया और सीट पर बैठकर शराब पीते हुए पूरा प्लेन खुद उड़ाया। इस सीन में रणबीर कपूर की आंखों पर चोट लगी है। इसमें बैकग्राउंड में 'पापा मेरी जान' सन्ग बजता दिखाई देता है। अब फिल्म का डिलीट हुआ सीन ये सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि, यह सीन फिल्म में भले ही नहीं दिखाया लेकिन ये फिल्म के पहले गाने 'अर्जन वैली' गाने में दिखाया गया था। हालांकि बाद में जब सेंसर बोर्ड की कैंची चली तो फिल्म से इस सीन को हटा दिया गया। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि ये सीन रणबीर और बॉबी देओल के बीच हुई फाइट के बाद का है। जिसमें उनकी आंखों पर गहरी चोट लगी थी। अब फैंस एनिमल के हटाए गए सीन पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आए। देखना होगा कि सोमवार को वीकडे पर फिल्म कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+