Video: रिलीज होने के कुछ ही देर में रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लगा झटका, लीक हुआ फिल्म का क्लाइमैक्स सीन

Animal Climax Scene Leak: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों को ये फिल्म काफी अच्छी लग रही है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर के खूंखार लुक और एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोगों ने इसके दमदार सीन्स की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं फिल्म का क्लाइमैक्स सीन भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

इंटरनेट पर लीक हुआ 'एनिमल' का क्लाइमैक्स सीन
फिल्म 'एनिमल' की हर जमकर तारीफ हो रही है। लोगों की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के दमदार रोल ने धूम मचा दी है। साथ ही बॉबी देओल के नेगेटिव किरदार की भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बाप-बेटे की कहानी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। लेकिन इसी बीच कई लोगों ने फिल्म के कई दमदार एक्शन सीन्स के वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए है।

animal

रणबीर कपूर के खूंखार लुक पर फिदा हुए फैन
ट्विटर (एक्स) पर #AnimalMovie ट्रैंड कर रहा है। यूजर्स फिल्म के इन एक्शन से भरपूर सीन्स को देखकर मूवी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वायरल हो रहे फिल्म के इन सीन्स में रणबीर कपूर का बाइक पर बैठे लंबे बालों में धांसू लुक नजर आ रहा है। इस लुक को देखने के बाद से लोग रणबीर की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। इन वीडियोज के साथ साथ फिल्म का क्लाइमैक्स सीन भी वायरल कर दिया गया है।

3 घंटे से अधिक रन टाइम की है ये फिल्म
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर स्कूल में गन लेकर पहुंचे हुए हैं। इस सीन पर थिएटर्स में खूब शोर मचता हुआ भी सुनाई दे रहा है। इन वीडियो को देखकर ये तो साफ कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर के करियर के लिए ये फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है। आपको बता दें फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का टाइम 3 घंटे 21 मिनट रखा गया है। फिल्म थोड़ी लंबी है लेकिन लोगों को खूब पंसद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+