Animal BO Day 2: दूसरे दिन एनिमल ने की धुआंधार कमाई, शाहरुख खान की जवान को भी पछाड़ा, तोड़ा रिकॉर्ड

Animal Box Office Collection Day 2: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हर कोई फिल्म एनिमल की जमकर तारीफ कर रहा है।

फिल्म एनिमल ने ओपनिंग डे पर 63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की नॉन स्टाप कमाई जारी रही। फिल्म ने दूसरे दिन 54.75 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में फिल्म ने दूसरे दिन शाहरुख खान की जवान से भी ज्यादा कमाई कर ली।

Animal

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल ने दो दिनों में 113 करोड़ की कमाई की। जबकि शाहरुख खान की फिल्म जवान ने महज 111 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में रणबीर कपूर की फिल्म ने जवान को दो दिनों में धूल चटा दी। जबकि, सलमान खान की 'टाइगर 3' इस लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गई है। फिल्म ने दो दिनों में कुल 101 करोड़ रुपये कमाकर इस लिस्ट में एंट्री मारी थी।

इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को वीकेंड का भी काफी फायदा मिला। क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, हिंदी के अलावा साउथ में भी शानदार कारोबार किया। फिल्म ने दूसरे दिन कुल 67.27 करोड़ रुपये कमाई की। वहीं दुनियाभर में फिल्म एनिमल ने दुनियाभर में कुल 236 करोड़ बिजनेस किया। अब देखना होगा कि जिस तरह फिल्म हर रोज जबरदस्त कमाई कर रही है उसको देखते हुए आने वाले दिनों में फिल्म और नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+