रणबीर कपूर की 'रामायण' के बजट में सलमान खान की 10 फिल्में बन जाएं, जान लीजिए असली खर्चा
Ramayana Film Budget: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके लिए मेकर्स ने दिल खोलकर खर्च किया है। फिल्म का एस्टिमेट बजट पहले 835 करोड़ रुपये था। लेकिन अब खबर है कि इसे बनाने में 1600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बन जाएगी।
फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म को 1600 करोड़ के बजट पर डिजाइन किया गया है। इसमें प्रिंट और पब्लिसिटी का खर्चा नहीं जोड़ा गया है। इसके बाद फिल्म का बजट और बढ़ जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, "रामायण पार्ट 1 का बजट करीब 900 करोड़ रुपये है। वहीं, पार्ट 2 का बजट 700 करोड़ रुपये रखा गया है। दूसरे पार्ट का बजट इसलिए कम है क्योंकि सेट, किरदार और फिल्म की पूरी दुनिया को तैयार करने में भारी खर्च पहले पार्ट में ही कर दिया गया था। दूसरे पार्ट में यही सारी चीजें ही यूज की जाएंगी। दूसरे पार्ट में पैसा सिर्फ एक्शन सीन पर ही ज्यादा खर्च होगा।"
सूत्र ने आगे बताया, "रामायण, मल्होत्रा परिवार (नमित) की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। ये उनके लिए स्पेशल फिल्म भी है। फिल्म को लेकर पूरी टीम को भरोसा है कि फिल्म बजट ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। उनका खास मकसद ये भी है कि दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा जाए। ऐसा करने के लिए उन्होंने फिल्म के विजुल, एक्शन और म्यूजिक तक में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"
इस प्रोजेक्ट से म्यूजिक के लिए हान्स ज़िमर और एआर रहमान जुड़े हैं। बतौर प्रौड्यूसर नमित के साथ हॉलीवुड की 'ओपनहाइमर' और 'बैटमैन ट्रिलजी' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके चार्ल्स रोवेन ने हाथ मिलाया है। वहीं, फिल्म के एक्शन सीन का जिम्मा 'मैड मैक्स' स्टंट कोरियोग्राफर गाय नॉरिस संभाल रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश के साथ सनी देओल, रवि दुबे, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल जैसे एक्टर्स भी इसमें नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications