Ramayan Teaser: रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म के टीजर की डेट आ गई!
Ramayan Teaser: नितेश तिवारी इन दिनों अपने करियर के सबसे एम्बेशियस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसका नाम रामायण है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं। रणबीर कपूर इसमें राम और साई सीता बनी हैं। इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। मेकर्स इसे मैसिव लेवल पर बनाने की प्लानिंग में हैं। शूटिंग के कुछ दिनों पहले रणबीर और साई के गेटअप वाली फोटोज भी लीक हुईं थी।
मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज नहीं किया है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो जल्द ही इसका टीजर या पोस्टर लॉन्च किया जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 01 से 04 मई, 2025 तक आयोजित हो रहा है। आयोजक इसे बड़े स्तर पर प्लान कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भारत की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के कुछ बड़े नामों को इनविटेशन भी भेज दिया गया है। इतना ही नहीं रोमांच बढ़ाने के लिए फिल्म 'रामायण' की टीम भी इस इवेंट में एक बड़ा अपडेट देने का प्लान कर रही है। इससे दोनों को फायदा होगा, WAVES को बड़े पैमाने पर कवरेज मिलेगी और फिल्म की टीम को अपना प्रोजेक्ट बड़े मंच पर दिखाने का मौका मिलेगा।'
'रामायण' का पोस्टर हो सकता है लॉन्च
मिली जानकारी के अनुसार, 'रामायण' के प्रोड्यूसर इस इवेंट में पोस्टर या वीडियो लॉन्च करने का प्लान कर रहे हैं। अभी सिर्फ डिस्कशन चल रहा है। पिछले साल भी मेकर्स राम नवमी पर फिल्म की घोषणा करने वाले थे, लेकिन बाद में प्लान ड्रॉप कर दिया। इसलिए अभी भी कुछ पक्का नहीं है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान भी नहीं आया है। बता दें, रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications