रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने पर बोलीं तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस ने कहा-'ये देखना अच्छा लगा कि...'
Tripti Dimri On Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल ने सैम बहादुर के साथ हुए क्लैश के बावजूद ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस साल की दसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी।
फिल्म एनिमल में भले ही रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आईं लेकिन उनसे ज्यादा फैंस का ध्यान एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने खींचा। सोशल मीडिया पर इस वक्त हर तृप्ति छाई हुई हैं। दरअसल, फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ कुछ कुछ इंटीमेट सीन्स दिए हैं। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच तृप्ति ने रणबीर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

तृप्ति डिमरी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "रणबीर कपूर के साथ काम करना अद्भुत था। वह एक महान अभिनेता हैं होने के साथ वह सभ्य और खुशनुमा इंसान हैं। यह देखना काफी अच्छा लगता है कि तमाम फैंस हमारी केमिस्ट्री को इतना प्यार दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में फिर से किसी और प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करेंगे।"
बता दें कि, फिल्म एनिमल में तृप्ति का बहुत छोटा सा किरदार है। उन्होंने जोया का किरदार निभाया है जिसका रणबीर कपूर के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। फिल्म में दोनों के कई बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की तो कुछ ने इसे परिवार के साथ ना देखने की सलाह भी दी।
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म ने दो दिनों में कुल 130 करोड़ की कमाई कर ली। देखना होगा कि आने वाले दिनों में एनिमल और कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है।












Click it and Unblock the Notifications