14 साल छोटी हीरोइन संग KISSING सीन के बाद फंसे रणबीर! क्या पत्नी आलिया का फूट पड़ा गुस्सा?

Rashmika Ranbir Kissing scene: अभी हाल ही में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म एनिमल का एक गाना रिलीज हुआ। रिलीज होने के बाद से ही गाना सुर्खियों में है। इसकी एक वजह गाने का रोमांटिक होना और रश्मिका और रणबीर की कैमिस्ट्री तो है ही लेकिन दूसरा कारण है गाने में कई सारे इंटिमेट सीन्स। जी हां! गाने पर रणबीर और रश्मिका की किसिंग से लेकर कई सारे इंटिमेट सीन्स हैं, जिन्हें देखने के बाद अब बवाल मचा हुआ है। इस बीच लोग इन सीन्स को लेकर आलिया भट्ट को भी आड़े हाथों ले रहे हैं। हालांकि, इस बीच गाने को लेकर आलिया का रिएक्शन भी सामने आया, जिसने लोगों को और भी हैरान कर दिया है।

रणबीर और रश्मिका का किसिंग सीन
एनिमल के गाने में रश्मिका और रणबीर की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। लेकिन सबसे खास बात ये रही कि किसिंग और अन्य इंंटिमेट सीन्स लोगों की उम्मीदों से परे थे। वो भी एक या दो नहीं काफी। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल घर करने लगा कि शादी के बाद इस तरह से सीन्स करना सही है क्या? और अगर सही भी है तो आलिया का कैसा रिएक्शन रहा होगा? ये तमाम सवाल लोगों के मन में घूम ही रहे थे कि वाकई आलिया ने सोशल मीडिया के जरिये पति रणबीर और उनसे 14 साल छोटी रश्मिका के किसिंग सीन्स को लेकर पोस्ट अपने दिल की बात कह ही डाली।

Ranbir Kapoor and rashmika Mandanna

क्या पत्नी आलिया का फूटा गुस्सा?
आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपने प्रोजेक्ट्स और पोस्ट्स की अपडेट देती ही रहती हैं। अपने काम की अपडेट तो वे फैंस को दे ही देती हैं लेकिन पति के प्रोजेक्ट्स का प्रमोशन करना भी नहीं भूलतीं। हाल ही में एनिमल का गाना रिलीज होते ही आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जो गाने का कवर था। इसमें खास बात ये थी कि पति रणबीर का रश्मिका के साथ किसिंग सीन था। आलिया ने कैप्शन में लिखा कि इसे बार-बार सुन रही हूं।

क्या बोलीं आलिया भट्ट?
आलिया के इस कैप्शन ने साफ कर दिया कि उन्हें पति के किसिंग सीन्स से दूर दूर तक कोई आपत्ति नहीं है। अगर आपत्ति होती तो वे इस तरह गाने का प्रमोशन नहीं करतीं। ऐसे में फैंस को भी उनके तमाम सवालों के जवाब आखिरकार मिल ही गए और सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगना बंद हो गया। अब पति रणबीर के सॉन्ग के साथ-साथ पत्नी आलिया का रिएक्शन भी जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।

रणबीर और रश्मिका की कैमिस्ट्री की बात की जाए तो पहली बार दोनों साथ एनिमल फिल्म में नजर आएंगे। गाने को देखकर तो ऐसा लगता है कि फिल्म में भी दोनों की कैमिस्ट्री कमाल की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+