Animal Twitter Reviews: फैंस ने रणबीर कपूर को बताया 'मास्टरपीस', फिल्म देखने से पहले पढ़ें लोगों का रिव्यू
Animal Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल फाइनली 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त था और इसके बाद से लोग एनिमल थिएटर में देखने के लिए और भी ज्यादा क्रेजी हो गए। सिनेमाघरों में पहले दिन फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। इसके बाद अब लगातार सभी फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर रणबीर कपूर की फिल्म फैंस को कैसी लगी।
फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में आखिरकार रिलीज हो चुकी है। लोग लगातार टिकट बुक कर अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ थिएटर फिल्म देखने जा रहे हैं। लोगों के मुताबिक, जिस तरह से फिल्म को लेकर बज बना हुआ था उतनी ही ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी। फैंस का मानना है कि लंबे समय बाद रणबीर कपूर ने मास्टपीस फिल्म दी है।

सोशल मीडिया फैंस ने फिल्म एनिमल देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'रणबीर कपूर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखना बिल्कुल भी मिस ना करें।' एक अन्य यूजर ने फिल्म एनिमल के सीन का फोटो शेयर कर लिखा, 'इस फाइटिंग सीन ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है।' एक ने लिखा, 'एनिमल की शुरूआत में रणबीर कपूर की धांसू एंट्री की थी। उनके दमदार एक्शन काफी मजेदार थे।' इसके अलावा लोग फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म एनिमल का फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल गया। लोग धड़ाधल फिल्म की टिकट बुक कर रहे हैं।
फिल्म एनिमल और उसकी कहानी को लेकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर तरफ लोग रणबीर कपूर की एक्टिंग और उनके एक्शन की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म एनिमल की स्टोरी बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए। देखना होगा पहले दिन फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications